मुंबई की आर्थर रोड जेल में आरोपी शाहरुख पठान पर जानलेवा हमला...5 कैदियों ने किया अटैक

Murderous attack on accused Shahrukh Pathan in Arthur Road Jail of Mumbai... 5 prisoners attacked

मुंबई की आर्थर रोड जेल में आरोपी शाहरुख पठान पर जानलेवा हमला...5 कैदियों ने किया अटैक

मुंबई: आर्थर रोड जेल में एक बार फिर से एक आरोपी पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शाहरुख पठान के ऊपर पांच कैदियों ने हमला किया है। आपको बता दें कि शाहरुख पठान को महाराष्ट्र के मेडिकल व्यवसाई उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे एनआईए ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

आरोपी शाहरुख पठान के ऊपर हमले के बाद मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। शाहरुख की बैरक में रहने वाले अन्य आरोपियों ने ही उस पर जानलेवा हमला किया है। फिलहाल आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर हुई थी उमेश की हत्या

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी उमेश कोल्हे की बीजेपी की नूपुर शर्मा का समर्थन करने की वजह से हत्या कर दी गई थी। जब उसने यह बात बैरक में मौजूद अन्य कैदियों को बताई। तब बैरक में मौजूद कैदी कल्पेश पटेल, हेमंत मनेरिया, अरविंद यादव, श्रावण आडव और संदीप जाधव ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शाहरुख पठान आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर सात में बंद था।

 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

कल्याण में सिर पर शराब की बोतल गिरने से छात्र गंभीर रूप से घायल... कल्याण में सिर पर शराब की बोतल गिरने से छात्र गंभीर रूप से घायल...
कल्याण पूर्व के काटेमानिवली इलाके में गुरुवार रात एक छात्र अपनी निजी ट्यूशन खत्म करने के बाद चिंचपाड़ा स्थित घर...
डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर इंडिकेटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण एक महिला लोकल से प्लेटफॉर्म पर गिरी
पालघर/ दहानू नाविक विनोद लक्ष्मण कोल की पाकिस्तान हिरासत में मौत... शव 29 अप्रैल को भारत आएगा
विदेशियों को मकान किराये पर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई... तुलिंज पुलिस ने 25 मकान मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
मुंबई में बे लगाम रिक्शा चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान... 2 हजार 189 पर दंडात्मक कार्रवाई
मुंबई में सर्दी बुखार के मरीजों की मौत में आई कमी...
समुद्र में विशाल गर्डर की स्थापना... मुंबई तटीय सड़क परियोजना और बांद्रा-वर्ली समुद्री पुल मार्ग का कनेक्शन सफल

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media