मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर बीच सड़क हमला...

In Mumbai, BJP woman leader Sultana Khan was attacked in the middle of the road.

मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर बीच सड़क हमला...

मुंबई : मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर हमला हुआ है। यह हमला रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया, सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, हमलावर कौन थे? इस बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।

सुल्ताना खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह रविवार रात अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां जा रहीं थीं। तभी मीरा रोड के पास दो बाइकसवारों ने उनकी गाड़ी रोक ली और सुल्ताना खान पर हमला किया।

इस दौरान उनके पति ने हमलावरों का विरोध किया, जिसके बाद उनसे भी गाली गलौच की गई। हमले के बाद पति के शोर मचाने पर वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद सुल्ताना खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उधर, सुल्ताना के पति ने शक जाहिर किया है कि इस हमले के पीछे पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी हो सकते हैं। दरअसल, सुल्ताना ने कुछ दिन पहले ही लिखित रूप से पार्टी के आला अधिकारियों से शिकायत की थी।

हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता काफी डरी हुई है, इसलिए वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। 

 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई महानगर समेत आसपास के क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी...  तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार  मुंबई महानगर समेत आसपास के क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी... तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार 
मुंबई से सटे ठाणे में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं...
सतारा से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे पर ₹62 करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज...
नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या... महिला गिरफ्तार 
नवी मुंबई/ नाले में कंबल से लिपटा मिला महिला का शव... टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
पीएम मोदी को वोट मतलब तबाही को बुलावा - उद्धव ठाकरे 
पालघर तालुका के सूर्या नदी में दो युवक डूबे...
पिंपरी में 76 हजार संपत्ति मालिकों पर 717 करोड़ का टैक्स बकाया... नगर निगम की ओर से नोटिस !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media