कस्तूरबा अस्पताल में मंकीपॉक्स संक्रमित होनेवाले मरीज के लिए २८ बेडवाला विशेष वॉर्ड

28 bedded special ward for monkeypox infected patient in Kasturba Hospital

कस्तूरबा अस्पताल में मंकीपॉक्स संक्रमित होनेवाले मरीज के लिए २८ बेडवाला विशेष वॉर्ड

मुंबई : मंकीपॉक्स का पहला केस केरल के कोल्लम में मिलने की पुष्टि होते ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर इस बीमारी से आगाह किया है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इसके बाद मुंबई मनपा ने मंकीपॉक्स को मात देने के लिए सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। इसके तहत बीमारी के आने से पहले ही कस्तूरबा अस्पताल में २८ बेडवाला विशेष वॉर्ड बनाया है।

Read More मुंबई में गहराया जल संकट: 7 बांधों में बचा केवल 8% पानी, BMC ने शुरू किया आरक्षित जल का उपयोग

केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश में कहा है कि सभी संदिग्धों की निगरानी और उनकी टेस्टिंग की जानी चाहिए और बेहतर सर्विलांस की व्यवस्था होनी चाहिए।

Read More मुंबई पुलिस ने साइबर ठगों का सर्वर हैक किया: 1.24 करोड़ SMS का रिकॉर्ड मिला, फर्जी APK फाइल से करते थे हैकिंग

संक्रमित और संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रखना होगा। साथ ही मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होनेवाले मरीज के लिए समय पर बेहतर इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए। इस बीमारी के लक्षण दिखने में ६ से १३ दिन लग जाते हैं।

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

हालांकि यह वायरस स्मॉलपॉक्स की तरह गंभीर नहीं है, लेकिन इसका अब तक कोई इलाज नहीं है।  मनपा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंकीपॉक्स से बचाव के लिए सभी संदिग्ध मरीजों की एंट्री प्वाइंट पर स्क्रीनिंग और जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Read More मुंबई: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

मंकीपॉक्स एक विषाणुजनित बीमारी हैै। यह पॉक्स विरिडे परिवार के ऑर्थाेपॉक्स वायरस जींस से संबंधित है। यह संक्रमण किसी संक्रमित व्यक्ति, जानवर या वायरस से दूषित किसी भी चीज के माध्यम से इंसानों में फैलता  है।

फिलहाल मुंबई मनपा की तरफ से सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थानीय क्षेत्रों से आनेवाले रोगियों और जिन्हें कोई भी बीमारी नहीं है, ऐसे यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाए।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यात्रियों के नमूने परीक्षण के एनआईवी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ  वायरोलॉजी, पुणे) प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध मरीजों को कस्तूरबा अस्पताल भेजा जाए।

 

Related Posts