New Delhi: Delhi's power is a crown of thorns on BJP's head
National 

नई दिल्ली : भाजपा के सिर कांटों का ताज है दिल्ली की सत्ता, आसान नहीं होगा इन अपेक्षाओं पर खरा उतरना

नई दिल्ली : भाजपा के सिर कांटों का ताज है दिल्ली की सत्ता, आसान नहीं होगा इन अपेक्षाओं पर खरा उतरना  भाजपा ने एक इतिहास रचते हुए दिल्ली की सत्ता हासिल कर ली है। चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद अब सरकार बनाने की चर्चा चल रही है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व महिला, बनिया, जाट, पंजाबी, दलित और पूर्वांचली जैसे तमाम समीकरणों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री के चयन में जुटा हुआ है। चर्चा यह भी है कि दिल्ली में भी उपमुख्यमंत्री वाला दांव खेलते हुए पार्टी एक साथ कई समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार कई मायनों में विशेष होगी और इससे राष्ट्रीय स्तर पर संदेश जाएंगे।
Read More...

Advertisement