81 illegal
Mumbai 

ठाणे में 81 अवैध स्कूलों की सूची जारी अभिभावकों को किया गया सतर्क... 

ठाणे में  81 अवैध स्कूलों की सूची जारी अभिभावकों को किया गया सतर्क...  ठाणे मनपा के शिक्षा विभाग ने ठाणे क्षेत्र में संचालित 81 अवैध स्कूलों की सूची जारी की है। इन स्कूलों में बच्चों का प्रवेश न कराने की अपील अभिभावकों से की गई है। इस सूची में 64 स्कूल अकेले दिवा क्षेत्र में स्थित हैं। प्रशासन ने पालकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए इन अवैध स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। बता दें कि ठाणे मनपा ने मराठी माध्यम की 2, हिंदी माध्यम की 2 और अंग्रेजी माध्यम की 77 स्कूलों को अवैध घोषित किया है। इनमें से कई स्कूल आईसीएसई, सीबीएसई, आईबी और राज्य शिक्षा बोर्ड के तहत प्रवेश प्रक्रिया चला रही थीं।
Read More...

Advertisement