vacate
Mumbai 

मुंबई : बाबुलनाथ मंदिर के एक हिस्से रह रहा ‘साधु’ चार साल में जगह खाली करे : न्यायालय

मुंबई : बाबुलनाथ मंदिर के एक हिस्से रह रहा ‘साधु’ चार साल में जगह खाली करे : न्यायालय उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर के एक हिस्से में रह रहे ‘साधु’ को चार साल के भीतर उस जगह को खाली करने का आदेश दिया। उच्चतम न्यायालय ने इसी के साथ मुंबई उच्च न्यायालय के बेदखली के आदेश को बरकरार रखा है। उच्चतम न्यायालय द्वारा किसी स्थान या परिसर को खाली करने के लिए इतनी लंबी अवधि देना दुर्लभ है, लेकिन सांसारिक जीवन का त्याग कर धार्मिक और आध्यात्म के रास्ते पर अग्रसर 75 वर्षीय साधु की उम्र को देखते हुए शीर्ष अदालत ने यह निर्णय लिया। यह विवाद मुंबई के गामदेवी में स्थित सदियों पुराने बाबुलनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के एक चबूतरे पर स्थित एक छोटे से क्षेत्र को लेकर है। 
Read More...
National 

गोवा : खेती की जमीन के गलत इस्तेमाल पर 'गोया गोवा' नाइटक्लब क्लब पर 15 लाख जुर्माना, जमीन खाली करने का आदेश

गोवा : खेती की जमीन के गलत इस्तेमाल पर 'गोया गोवा' नाइटक्लब क्लब पर 15 लाख जुर्माना, जमीन खाली करने का आदेश अंजुना गांव में प्रशासन ने एक नाइटक्लब पर बड़ी कार्रवाई की है। मामले में अधिकारियों ने उत्तरी गोवा के 'गोया गोवा' नाम के नाइटक्लब को जमीन वापस पुरानी स्थिति में लाने और 15 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। यह सख्ती 'बर्च बाय रोमियो लेन' में हुई आग की घटना के बाद हुई है, जिसमें जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी।
Read More...
Mumbai 

ठाणे महानगरपालिका ने दिया खतरनाक इमारतों को खाली करने का आदेश...

ठाणे महानगरपालिका ने दिया खतरनाक इमारतों को खाली करने का आदेश... विरार हादसे के बाद ठाणे मनपा ने एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत सहायक आयुक्त नागरिकों तक पैम्फलेट पहुंचा रहे हैं, जिनमें यह बताया गया है कि खतरनाक इमारतों की पहचान कैसे करें और किन लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। संकेतों में भवन के स्तंभ, बीम और स्लैब का ढीला होना, दीवारों व छत में बड़ी दरारें दिखना, प्लास्टर झड़ना, कंक्रीट का रिसाव होना, लोहे की छड़ों में जंग लगकर उनका आकार छोटा होना और भवन से असामान्य ध्वनि आना शामिल हैं।
Read More...
Mumbai 

पुलिस ने आजाद मैदान को तुरंत खाली करने को कहा; मुंबई तभी छोड़ेंगे, जब मराठों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण मिल जाएगा - मनोज जरांगे पाटिल

पुलिस ने आजाद मैदान को तुरंत खाली करने को कहा; मुंबई तभी छोड़ेंगे, जब मराठों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण मिल जाएगा - मनोज जरांगे पाटिल पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी किया और आजाद मैदान को तुरंत खाली करने को कहा है। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी किया है। इसलिए, सबकी नजर इस बात पर है कि मुंबई पुलिस के नोटिस के बाद मनोज जरांगे पाटिल क्या फैसला लेते हैं।  
Read More...

Advertisement