घाटकोपर: नाबालिग से दुष्कर्म रिश्तेदार गिरफ्तार
By: Rokthok Lekhani
On
Rokthok Lekhani
मुंबई : घाटकोपर पश्चिम स्थित चिराग नगर पुलिस ने अपने ही रिश्तेदार की नाबािलग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी परशुराम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार सुंदर बाग़ स्थित संजय नगर में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराया की उसकी बेटी के साथ उसके ही रिश्तेदार ने डरा-धमका कर दुष्कर्म किया है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती के परिजन जब किसी काम से बाहर गए हुए थे, उसी दरम्यान आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पेट में दर्द शुरू हुआ और उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।मामले की जांच महिला फौजदार रूपाली पाटिल व मीनल तारकर कर रही हैं।
Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
Today's Epaper
Tags:


