महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 9 लोग डूब गए जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई

महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 9 लोग डूब गए जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई

Read More मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक प्रति फाड़कर किया विरोध; एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने किया बचाव

Read More पुणे : गोखले संस्थान के सचिव धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: इम्तियाज जलील ने सड़कों और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखने की कसम खाई

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे व अमरावती जिले में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 9 लोग डूब गए जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग अबतक लापता हैं। स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड तथा नौसेना के जवान सोमवार सुबह लापता तीन लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Read More जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

जानकारी के अनुसार मुंबई के वर्सोवा समुद्र तट पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने गए 5 लोग रविवार रात को डूब गए थे। इनमें तीन लोगों के शव फायर ब्रिगेड ने सोमवार सुबह तक बरामद कर लिया। यहां लापता अन्य लोगों की तलाश फायर ब्रिगेड व नौसेना के जवान कर रहे हैं। अभी इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

उधर, पुणे में इंद्रायणी नदी में रविवार रात दत्ता ठोंबरे (20) व प्राज्ज्वल काले (18) की डूबने से मौत हो गई। इन दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जबकि अमरावती जिले में चांदुर इलाके में गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने गए अरमान पठाण (17) की डूबने से मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मुंबई सहित राज्य के हर इलाकों में हर्ष व उल्हास के साथ गणपति विसर्जन किया गया। मुंबई में (Mumbai) प्रसिद्ध लालबाग के राजा गणेशोत्सव गणेशोत्सव मंडल की ओर से गिरगांव चौपाटी पर गणेश प्रतिमा सहित घरेलू गणपति का भी विसर्जन किया गया।