पालघर जिले के दहाणु तालुक में आदिवासी व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की

पालघर जिले के दहाणु तालुक में आदिवासी व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की

Read More मुंबई: निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; दो बड़े नेता आज बीजेपी में शामिल होंगे

Read More चंद्रपुर : टाइगर के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Rokthok Lekhani

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

पालघर : महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहाणु तालुक में 46 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शराब की लत के कारण कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी।

Read More नासिक में अवैध दरगाह को तोड़ने पहुंची टीम पर लोगों की भीड़ ने किया पथराव 

पालघर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सचिन नवाडकर ने बताया कि रणसेत भोइर पाडा निवासी संदीप गंगया मोरे को शुक्रवार देर रात आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी वनीता (40) के शुक्रवार दोपहर को नशे की हालत में पाए जाने के बाद उस पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण महिला की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि दोनों के बच्चे हैं और महिला के शराब पीने की लत के कारण उनके बीच आए दिन झगड़े होते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts