ठाणे जिले के राबोडी क्षेत्र में चार मंजिली जर्जर इमारत गिरने से दो लोगों की मौत

ठाणे जिले के राबोडी क्षेत्र में चार मंजिली जर्जर इमारत गिरने से दो लोगों की मौत

Rokthok Lekhani

ठाणे : मुंबई से सटे ठाणे जिले के राबोडी क्षेत्र में रविवार को एक चार मंजिली खत्री नामक जर्जर इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

ठाणे नगर निगम के उपायुक्त (Deputy Commissioner of Thane Municipal Corporation) अशोक बुरपुल्ले ने बताया कि यह इमारत करीब 28 वर्ष पुरानी है। इसमें चौथी मंजिल का स्लैब सुबह करीब साढ़े पांच बजे के दरम्यान अचानक भरभरा कर नीचे गिरा था और इमारत के तीनों छतों को तोड़ता हुआ नीचे आया था। घटनास्थल पर अभी भी नगर निगम और फायर बिग्रेड की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। घायलों को तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 32 वर्षीय रमीज़ शेख और 40 वर्षीय गौस बाबूलाल तम्बोली ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर सुनकर ठाणे महापौर नरेश म्हस्के, स्थायी समिति अध्यक्ष संजय भोईर और क्षेत्रीय पार्षद देसाई भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। हादसे में घायल हुए 10 वर्षीय बच्चे फरहान मोहम्मद की हालत नाजुक बनी हुई है। इमारत से 75 निवासियों को बाहर निकाल लिया गया है।

Follow @rokthoklekhani


Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई महानगर समेत आसपास के क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी...  तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार  मुंबई महानगर समेत आसपास के क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी... तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार 
मुंबई से सटे ठाणे में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं...
सतारा से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे पर ₹62 करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज...
नागपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या... महिला गिरफ्तार 
नवी मुंबई/ नाले में कंबल से लिपटा मिला महिला का शव... टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
पीएम मोदी को वोट मतलब तबाही को बुलावा - उद्धव ठाकरे 
पालघर तालुका के सूर्या नदी में दो युवक डूबे...
पिंपरी में 76 हजार संपत्ति मालिकों पर 717 करोड़ का टैक्स बकाया... नगर निगम की ओर से नोटिस !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media