मुंबई मनपा खरीदेगी 2500 कंप्यूटर, पेपरलेस कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने पर जोर
On
Rokthok Lekhani
मुंबई : पेपरलेस कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए मुंबई मनपा ने विशेष जोर दिया है। जिसके बाद कंप्यूटर का उपयोग काफी बढ़ने वाला है। मनपा ने ई-ऑफिस, ऑटो डीसीआर, एसएपी, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सहित अन्य कार्यों को भी कंप्यूटर से करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में उपयोग में आने वाले कंप्यूटर पुराने हैं। जिसको देखते हुए मनपा ने 2,765 नए कंप्यूटर खरीदने का निर्णय किया है।
इसके लिए 22.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसलिए मनपा ने विभिन्न विभागों और कार्यालयों के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। जिसके तहत मिनी लेजर ए फोर्स साइज प्रिंटर 510, मोनो इंक टैंक ए फोर प्रिंटर 265, मल्टीफंक्शन मोनो लेजर प्रिंटर 50, एडीएफ डॉक्यूमेंट स्कैनर 360 भी खरीदा जाएगा।
Tags:
Today's E Newspaper
Rokthok Lekhani Epaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
मनोज जारांगे-पाटिल ने 4 जून से जालना में आमरण अनशन की घोषणा की
15 May 2024 20:34:45
मुंबई: मराठा आरक्षण का विवादास्पद मुद्दा फिर से उभर आया है, जिससे तनाव फिर से बढ़ने की आशंका है क्योंकि...
मुंबई में जागृति नगर और घाटकोपर मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं आज शाम 6 बजे से निलंबित रहेंगी।
Comment List