मुंबई में दिन दहाड़े चली गोलियां, लूट में सफ़ल ना होने पर किया मर्डर

मुंबई में दिन दहाड़े चली गोलियां, लूट में सफ़ल ना होने पर किया मर्डर


Rokthok Lekhani

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दहिसर इलाके में आज सुबह दिनदहाड़े एक ज्वैलर्स की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने कई राउंड गोलियां चलाई हैं। यह घटना सुबह साढ़े दस बजे की है। यह घटना दहिसर के ॐ साईं ज्वैलर्स के यहां पर घटी है। लूटेरे जब लूट की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे तो उन्होंने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नार्थ रीजन के अडिशनल सीपी मौके पर पहुंचे हैं।

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 

घटना के बाद दुकान के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश में मुंबई पुलिस जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन लुटेरे एक्टिवा से आये थे। और ज्वेलरी शॉप में घुसकर दुकानदार के सिर में गोली मारी है। एक्टिवा चलाने वाला सफेद कुर्ता, नीली जीन्स और काला जूता पहने गए था। जबकि दूसरा फूल बांह की नीली शर्ट पहने हुए था।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा


Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

Tags: