मुंबई: 4 साल के बच्चे को जमीन पर पटका, लोहे की रॉड से किया वार...मासूम से पिता के झगड़े का लिया बदला

Mumbai: 4-year-old boy thrown to the ground, attacked with an iron rod... Innocent boy avenged his father's quarrel

मुंबई: 4 साल के बच्चे को जमीन पर पटका, लोहे की रॉड से किया वार...मासूम से पिता के झगड़े का लिया बदला

मुंबई से सटे वसई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां दो बड़ों की लड़ाई में 4 साल के बच्चे को निशाना बनाया गया। वसई के रहने वाले एक शख्स ने बदले की भावना से 4 साल के बच्चे को जमीन पर पटका और उस पर लोहे की रॉड से भी वार किया। इस शख्स की लड़ाई बच्चे के पिता से हुई थी और इस लड़ाई का शिकार 4 साल का बच्चा बना।

मुंबई: मुंबई से सटे वसई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां दो बड़ों की लड़ाई में 4 साल के बच्चे को निशाना बनाया गया। वसई के रहने वाले एक शख्स ने बदले की भावना से 4 साल के बच्चे को जमीन पर पटका और उस पर लोहे की रॉड से भी वार किया। इस शख्स की लड़ाई बच्चे के पिता से हुई थी और इस लड़ाई का शिकार 4 साल का बच्चा बना।

 

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

Read More मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 

4 साल के बच्चे की हालत गंभीर
मुंबई में यह क्रूर घटना एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि विग्नेश नाम का लड़का - जिसने पीली टी-शर्ट पहनी हुई है, वो रोड पर खड़ी ऑटो-रिक्शा में बैठा है और दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा है।
आरोपी संदीप पवार, जिसकी बच्चे के पिता से किसी छोटी सी बात पर लड़ाई हुई थी, विग्नेश के पास जाता है और उसके पैर पकड़कर उसे गाड़ी से बाहर खींच लेता है।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

आरोपी संदीप पवार ने पहले बच्चे को जमीन पर पटका, फिर दौड़कर बिल्डिंग के अंदर गया और उसका सिर एक लोहे की रॉड पर दे मारा और फिर दोबारा बच्चे को जमीन पर पटक दिया। इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत मीरा रोड के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार