मुंबई : दिग्गज रियल्टी कंपनी डीएलएफ मुंबई में अपने विस्तार की योजना

Mumbai: Realty giant DLF plans to expand in Mumbai.

मुंबई : दिग्गज रियल्टी कंपनी डीएलएफ मुंबई में अपने विस्तार की योजना

गुरुग्राम को अपना गढ़ बनाने के बाद अब दिग्गज रियल्टी कंपनी डीएलएफ मुंबई में अपने विस्तार की योजना पर काम कर रही है. वित्त वर्ष 2027 में कंपनी गोवा और मुंबई में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर सकती है. गुरुग्राम को अपना गढ़ बनाने के बाद देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ ने मुंबई में अपनी विस्तार योजना पर काम करना शुरू कर दिया है. डीएलएफ ने मुंबई में रईसों के लिए नए लग्जरी प्रोजेक्ट लाने के लिए कमर कस ली है. 

मुंबई : गुरुग्राम को अपना गढ़ बनाने के बाद अब दिग्गज रियल्टी कंपनी डीएलएफ मुंबई में अपने विस्तार की योजना पर काम कर रही है. वित्त वर्ष 2027 में कंपनी गोवा और मुंबई में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर सकती है. गुरुग्राम को अपना गढ़ बनाने के बाद देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ ने मुंबई में अपनी विस्तार योजना पर काम करना शुरू कर दिया है. डीएलएफ ने मुंबई में रईसों के लिए नए लग्जरी प्रोजेक्ट लाने के लिए कमर कस ली है. 

 

Read More मुंबई: 70 लाख के निवेश धोखाधड़ी मामले में अपने दिवंगत पति की मदद; महिला को जमानत

गोवा मुंबई में बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च
डीएलएफ पर ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक तिमाही नतीजों के साथ जारी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन से पता चलता है कि कंपनी की वित्त वर्ष 2027 में मुंबई में विस्तार की योजना काफी आक्रमक है.  वित्त वर्ष 27 में कंपनी मुंबई और गोवा में कई प्रोजेक्ट लॉन्च करेगी. 

Read More मुंबई :न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं को 25,000 तक निकासी की अनुमति 

23,300 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग
आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई और गोवा में नए लॉन्च प्रोजेक्ट्स के दम पर वित्त वर्ष 2027 और 2028 में लगभग 23,300 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग हासिल की जा सकेगी. 

Read More मुंबई: साइबर फ्रॉड मामले में ट्रॉम्बे के चीता कैंप की 21 वर्षीय महिला को गिरफ्तार 

पाइपलाइन में 6msf प्रोजेक्ट लॉन्च
डीएलएफ की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक कंपनी के पास मेट्रो शहर, जिसमें मुंबई भी शामिल है उसमें 6 मिलियन स्क्वायर फीट के प्रोजेक्ट्स लॉन्च पाइपलाइन में है. 

Read More मुंबई और उसके करीबी परिसर को टूरिज्म हब के तौर पर विकसित करने का प्लान 

जॉइंट वेंचर प्रोजेक्ट वेस्टपार्क
डीएलएफ ने मुंबई में वेस्टपार्क प्रोजेक्ट से अपने पैर जमाने शुरू कर दिए थे. वेस्टपार्क प्रोजेक्ट एक जॉइंट वेंचर है. इसमें डीएलएफ की 51 फीसदी हिस्सेदारी है. इस प्रोजेक्ट से डीएलएफ ने 2311 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है.  

1.14 लाख करोड़ की बिक्री बुकिंग का टारगेट
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपीनी 15,800 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग हासिल की थी. डीएलएफ का 1.14 लाख करोड़ रुपए बिक्री बुकिंग का टारगेट है, जिसमें दिसंबर 2025 तक करीब 47% हिस्से वाले प्रोजेक्ट्स लॉन्च हो चुके हैं.