मुंबई : डॉक्टर का व्हाट्सऐप हुआ हैक, स्कैमर्स ने सलमान-संजय दत्त से मांगे पैसे 

Mumbai: Doctor's WhatsApp hacked, scammers demand money from Salman and Sanjay Dutt

मुंबई : डॉक्टर का व्हाट्सऐप हुआ हैक, स्कैमर्स ने सलमान-संजय दत्त से मांगे पैसे 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जाने-माने डॉक्टर का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया. इसके बाद उनके नाम से परिचित लोगों से पैसों की मांग की गई. कई लोगों ने इसे सच मानकर तुरंत ऑनलाइन पैसे भी भेज दिए. लेकिन जब तक सच्चाई सामने आई, तब तक स्कैमर्स अपना काम कर चुके थे.  

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जाने-माने डॉक्टर का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया. इसके बाद उनके नाम से परिचित लोगों से पैसों की मांग की गई. कई लोगों ने इसे सच मानकर तुरंत ऑनलाइन पैसे भी भेज दिए. लेकिन जब तक सच्चाई सामने आई, तब तक स्कैमर्स अपना काम कर चुके थे.  

 

Read More दुबई ट्रिप का एक्सपीरियंस शेयर किया; मुंबई में दुबई जैसा विकास नहीं  

हैकर्स ने बिछाया जाल
हैकर्स ने डॉक्टर का व्हाट्सएप एक्सेस हासिल करने के बाद उनके कॉन्टैक्ट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया. हैकर ने डॉक्टर बनकर उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजे कि 'मैं बहुत बड़ी मुसीबत में हूं, तुरंत कुछ पैसों की जरूरत है.'

Read More मुंबई : टिकटों की कालाबाजारी; आम लोगों को कन्फर्म टिकट पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो गया 

डॉक्टर की साख इतनी अच्छी थी कि लोगों ने बिना सोचे-समझे पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया. हैरानी की बात यह रही कि जिन लोगों को मैसेज भेजे गए, उनमें कई बड़े अधिकारी, राजनेता और बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल थे.

Read More मुंबई:  पत्नी के साथ तीखी बहस; गुस्सा जाहिर करने बच्ची को जमीन पर पटक दिया