मुंबई :  MNS नेता की गुंडागर्दी! मराठी न बोलने पर बैंक अधिकारी को धमकाया, अफसर ने मांगी माफी

Mumbai: MNS leader's hooliganism! Threatens bank official for not speaking Marathi, officer apologizes

मुंबई :  MNS नेता की गुंडागर्दी! मराठी न बोलने पर बैंक अधिकारी को धमकाया, अफसर ने मांगी माफी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से MNS नेता की गुंडागर्दी सामने आई है. यहां वह एक बैंक के अधिकारी को मराठी भाषा नहीं आने पर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर हिंदी और मराठी भाषा को लेकर विवाद छेड़ दिया है. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद बैंक अधिकारी ने MNS प्रमुख राज ठाकरे से लिखित में माफी मांगी है. 

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से MNS नेता की गुंडागर्दी सामने आई है. यहां वह एक बैंक के अधिकारी को मराठी भाषा नहीं आने पर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर हिंदी और मराठी भाषा को लेकर विवाद छेड़ दिया है. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद बैंक अधिकारी ने MNS प्रमुख राज ठाकरे से लिखित में माफी मांगी है. 

 

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

दरअसल, मुंबई के माहिम इलाके में ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ की एक ब्रांच स्थित है. करीब महीने भर से एक मराठी युवक लोन लेने के लिए बैंक के चक्कर काट रहा था. आरोप है कि बैंक का गैर मराठी अधिकारी उसे परेशान कर रहा था. वह न तो उसे लोन दे रहा था और न ही ठीक से बात कर रहा था. इस कथित पीड़ित युवक ने पूरी घटना की जानकारी MNS नेताओं को दी, जिसके बाद MNS नेता अनीश खंडागले अपने साथियों के साथ बैंक में पहुंच गए.

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

मराठी बोलने का बनाया दबाव
वह बैंक अधिकारी को मराठी बोलने के लिए दबाव बनाते हुए धमकाने लगे. इस पर अधिकारी ने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती है, हिंदी में बात करिए. MNS के कार्यकर्ता लगातार उन पर मराठी में बात करने के लिए दबाव डाल रहे थे. इस पर उसने पूछा कि ‘कहां लिखित में लिखा है कि मराठी में बात करना जरूरी है? नाराज एमएनएस कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर से कहा कि मराठी का अपमान करने वाले इस बैंक अधिकारी को तत्काल ट्रांसफर किया जाए अन्यथा बैंक पर आंदोलन किया जाएगा.

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

बैंक अधिकारी ने मांगी माफी
इस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बैंक अधिकारी मध्य प्रदेश का रहने वाला है. विवाद बढ़ने के कुछ घंटे के बाद बैंक अधिकारी ने लिखित रूप से MNS प्रमुख राज ठाकरे से लिखित में माफी मांगी है. MNS नेता अनीश खंडागले ने बताया कि अगर ऐसी कोई मराठी आदमी के साथ गलत तरीके से बात करेगा तो उसे इसी तरह से सबक सिखाएंगे. उन्होंने राज ठाकरे और हमसे माफी मांग ली है तो हमने  का प्रदर्शन रद्द कर दिया. 

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार