नवी मुंबई : BJP और एकनाथ शिंदे सेना ने एक-दूसरे के खिलाफ खड़े किए महापौर और उपमहापौर प्रत्याशी

Navi Mumbai: BJP and Eknath Shinde Sena field mayoral and deputy mayoral candidates against each other.

नवी मुंबई : BJP और एकनाथ शिंदे सेना ने एक-दूसरे के खिलाफ खड़े किए महापौर और उपमहापौर प्रत्याशी

नवी मुंबई मनपा चुनाव परिणामों के बाद रविवार को महापौर और उपमहापौर पद के लिए BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भर दिया। BJP की तरफ से सुजाता सूरज पाटील ने महापौर और दशरथ सीताराम भगत ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा, तो वहीं शिवसेना की तरफ से सरोज रोहिदास पाटील ने महापौर और आकाश मढवी ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा। दोनों पार्टियों की तरफ से नामांकन पत्र आने के कारण अब 5 फरवरी को आयोजित महासभा में दोनों पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। 

नवी मुंबई : नवी मुंबई मनपा चुनाव परिणामों के बाद रविवार को महापौर और उपमहापौर पद के लिए BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भर दिया। BJP की तरफ से सुजाता सूरज पाटील ने महापौर और दशरथ सीताराम भगत ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा, तो वहीं शिवसेना की तरफ से सरोज रोहिदास पाटील ने महापौर और आकाश मढवी ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा। दोनों पार्टियों की तरफ से नामांकन पत्र आने के कारण अब 5 फरवरी को आयोजित महासभा में दोनों पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा।  नवी मुंबई मनपा चुनाव में 111 सीटों में से BJP को 65 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 42 सीटों पर जीत मिलीं थीं। चुनाव रिजल्ट के बाद ऐसा लग रहा था कि BJP निर्विरोध महापौर बनाने में सफल हो जाएगी, लेकिन शिवसेना ने उसके लिए चुनौती खड़ी कर दी है। ज्यादातर मनपा चुनावों में BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) एकसाथ चुनाव लड़े थे, कुछ जगहों पर अगल-अलग भी लड़े, लेकिन चुनाव बाद एकसाथ आ गए थे।

 

Read More मुंबई में आंगनवाड़ी सेविका संगठन की ओर से तीन मार्च को विधानसभा घेरने की चेतावनी 

उल्हासनगर और कल्याण-डोंबिवली के उलट हुआ
उल्हासनगर में शिवसेना एकनाथ शिंदे अपने दम पर बहुमत तक पहुंच गई थी उसके बावजूद BJP को उपमहापौर का पद दे दिया था, उसी तरह कल्याण-डोंबिवली में भी शिवसेना अपने दम पर बहुमत तक पहुंच गई थी, फिर भी BJP को उपमहापौर का पद दे दिया, जिससे वहां भी महापौर और उपमहापौर का चुनाव निर्विरोध हो गया था।  नवी मुंबई में भी उम्मीद थी कि जहां BJP को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भी माना जा रहा था BJP शिवसेना (शिंदे गुट) को साथ लेते हुए उन्हें उपमहापौर का पद दिया जाएगा। लेकिन इसके उलट फैसला करते हुए यहां BJP ने उम्मीदवारों का नामांकन भरवा दिया और शिवसेना (शिंदे गुट) से चर्चा तक नहीं की। 

Read More डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का ऐलान... महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी 8 लाख घर

नवी मुंबई में खींचतान
BJP द्वारा नॉमिनेशन भरने के बाद शिंदे की शिवसेना ने भी यहां दोनों पदों (महापौर और उपमहापौर) पर नामांकन भरवाकर चुनौती पेश कर दी है। यहां राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि BJP ने बड़ा दिल दिखाया होता और शिवसेना को उपमहापौर पद दिया होता, तो यहां भी दोनों एकसथ आ सकते थे। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के बाद नवी मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) के उपनेता विजय चौगुले ने कहा कि राज्य में महायुति की सरकार है, इसलिए हमने नामांकन भरा है और आगे चुनाव तक इंतजार करेंगे।

Read More नासिक पुलिस ने निर्माण स्थल पर छापा मारा, आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार