मुंबई : गणतंत्र दिवस पर महाराष्ट्र के 75 पुलिस कर्मी राष्ट्रपति और शौर्य पदक से सम्मानित

Mumbai: 75 police personnel from Maharashtra were awarded the President's and Gallantry medals on Republic Day.

मुंबई : गणतंत्र दिवस पर महाराष्ट्र के 75 पुलिस कर्मी राष्ट्रपति और शौर्य पदक से सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के 75 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति और शौर्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन 75 पुलिसकर्मियों में से 31 पुलिसकर्मी गढ़चिरोली से हैं, जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में बहादुरी का परिचय दिया।

 

मुंबई : गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के 75 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति और शौर्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन 75 पुलिसकर्मियों में से 31 पुलिसकर्मी गढ़चिरोली से हैं, जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में बहादुरी का परिचय दिया।

 

Read More दंडकारण्यम स्पेशल जोन डिवीजनल कमेटी की सदस्य पुलसम पद्मा उर्फ ​​ऊरे उर्फ ​​गंगक्का ने किया आत्मसमर्पण

गृह मंत्रालय ने जारी किया विजेताओं के नाम
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मियों की कुल 982 सदस्यीय सूची जारी की है। सूची में 101 को राष्ट्रपति पदक और 756 को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। यह सम्मान हर साल गणतंत्र दिवस से पूर्व प्रदान किया जाता है।

Read More नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई; सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब दाखिल करने को कहा

इनको मिला शौर्य पदक
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए गढ़चिरोली के शौर्य पदक विजेताओं में नायक कांस्टेबल बिताजी वेलादी, कांस्टेबल कारे इरपा अत्राम, कांस्टेबल मोहन लच्छू उसेंदी, सहायक निरीक्षक अमोल फड़तारे, सहायक उप निरीक्षक वासुदेव मडवी, मधुकर नायतम, पुलिस नायक संतोष नायतम और विश्वनाथ सदमेकर शामिल हैं। ये सभी पलुसकर्मी वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई में अपने साहस और बलिदान के लिए सम्मानित हुए।

Read More मुंबई : रिजर्व बैंक जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये के नोट जारी करेगा

इन्हें मिला राष्ट्रपति सम्मान
इस साल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेश पाटिल, डीसीपी बालकृष्ण यादव, एसीपी साइरस बोमन ईरानी और विट्ठल कुबड़े को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। डीसीपी बालकृष्ण यादव ने मुंबई पुलिस में सीसीटीवी निगरानी, डायल 100/112 परियोजनाओं, रेडियो ट्रंकिंग सिस्टम, त्वरित प्रतिक्रिया टीम और फोर्स वन कमांडो यूनिट जैसी अहम परियोजनाओं में सटीक संचार प्रणाली लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More बिहार : डंडे से पीटा, सड़क पर घसीटा… आदिवासी युवक पर पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब, 4 सस्पेंड

ये अधिकारी उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित
इसके अलावा, पुलिस महानिरीक्षक राजीव जैन, सुधीर हिरेमठ, सिंधुदुर्ग जिले में तैनात पुलिस अधीक्षक शीला साइल (एंटी टेररिज्म स्क्वाड – एटीएस), पुलिस अधीक्षक मोहन दहिकर, डीसीपी (साइबर) पुरुषोत्तम करम, एसीपी महेश तवाडे, नीलम वावल और अतिरिक्त एसपी किरण पाटिल सहित 40 अन्य अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

किस लिए कौन सा पद दिया जाता है?
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, शौर्य पदक असाधारण बहादुरी और जोखिम भरे कार्य के लिए दिया जाता है, जबकि राष्ट्रपति पदक उत्कृष्ट सेवा के लिए और उत्कृष्ट सेवा पदक कर्तव्य में समर्पण और मेहनत के लिए प्रदान किया जाता है।

Related Posts