यूपी से मुंबई  जा रहे राहगीरों के साथ लूट; बाइक सवारों ने चाकू की नोंक पर पूरा सामान लूट लिया

Passengers travelling from UP to Mumbai were robbed; bike riders looted all their belongings at knife point

यूपी से मुंबई  जा रहे राहगीरों के साथ लूट; बाइक सवारों ने चाकू की नोंक पर पूरा सामान लूट लिया

मध्यप्रदेश के मुंबई-आगरा हाइवे पर एक बार फिर से बदमाशों ने राहगीरों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। महू के पांजरिया क्षेत्र में  एक परिवार रात 12 बजे के करीब यूपी से मुंबई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने चाकू की नोंक पर पूरा सामान लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के संत कबीर नगर के रहने वाले रामकुमार पिता श्यामदेव साहनी अपनी पत्नी के साथ कार से मुंबई जा रहे थे।

मुंबई : मध्यप्रदेश के मुंबई-आगरा हाइवे पर एक बार फिर से बदमाशों ने राहगीरों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। महू के पांजरिया क्षेत्र में  एक परिवार रात 12 बजे के करीब यूपी से मुंबई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने चाकू की नोंक पर पूरा सामान लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के संत कबीर नगर के रहने वाले रामकुमार पिता श्यामदेव साहनी अपनी पत्नी के साथ कार से मुंबई जा रहे थे। कार ड्राइव करने के दौरान रात को नींद आने पर पांजरिया गांव में पेट्रोल पंप और पावागढ़ ढाबे के पास कार रोककर आराम करने लगे। रात करीब 12.30 बजे नींद खुली तो रामकुमार कार से उतरे और कार की डिक्की खोलकर कुछ सामान निकालने लगे। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर आएं चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने चाकू निकालकर पति-पत्नी के गले पर अड़ा दिया और मारपीट करने लगे।

 

Read More मुंबई : जब भी शिवसेना में जाएंगे तो सबको बताकर जाएंगे - कांग्रेस नेता रवींद्र धांगेकर

चाकू की नोंक पर उतरवाए मंगलसूत्र और टॉप्स 
चाकू की नोंक पर बदमाशों ने पत्नी को जान से मारने धमकी देकर मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, सोने की अंगूठी और पांच हजार रुपए नकदी छीन लिए। परिवार ने बताया कि बदमाश करीब 5 हजार से अधिक की कीमत जेवरात और नकद लूटकर भाग गए। मामले की सूचना लगते ही बडगोंदा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस क्षेत्र में लूटपाट के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Read More मुंबई समेत अब राज्यभर में बाइक टैक्सी के लिए बनी नियमावली...

पुिलस के द्वारा मुखबिरों को अलर्ट कर दिया गया है। इस मामले का खुलासा करने के लिए 5 थानों की जुटी हुई है। मानपुर, किशनगंज, महू, सिमरोल के चुनिंदा पुलिसकर्मियों को भी जांच में लगाया गया है। हाइवे पर सीसीटीवी कैमरों को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है।

Read More मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के साथ-साथ कोंकण बेल्ट में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन