मुंबई : क्रॉफर्ड मार्केट में दुकानों में आग; कोई हताहत नहीं 

Mumbai: Fire breaks out at shops in Crawford Market; no casualties reported

मुंबई : क्रॉफर्ड मार्केट में दुकानों में आग; कोई हताहत नहीं 

दक्षिण मुंबई के लोकप्रिय क्रॉफर्ड मार्केट में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कुछ दुकानों में आग लग गयी। महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुंबई : दक्षिण मुंबई के लोकप्रिय क्रॉफर्ड मार्केट में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कुछ दुकानों में आग लग गयी। महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 

Read More  मुंबई : ईओडब्ल्यू ने बीजेपी के पूर्व महाराष्ट्र सचिव हैदर आजम के छोटे भाई हाजी जावेद आजम को गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि एल टी रोड स्थित बाजार में देर रात दो बजकर 13 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बाजार में कुछ दुकानों तक फैल गयी और सुबह चार बजे तक उस पर काबू पा लिया गया। 

Read More बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया

महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि आग से बिजली के तार, एक एसी यूनिट, एक टीवी सेट, पंखे, एक सीसीटीवी कैमरा, लकड़ी का फर्नीचर और पालतू पशुओं का भोजन और प्लास्टिक शीट क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित क्रॉफर्ड मार्केट शहर के सबसे प्रसिद्ध और भीड़भाड़ वाले बाजारों में से एक है।

Read More देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दोनों के बीच औरंगजेब मामले में क्रेडिट लेने की होड़ मची है