मनसे कार्यकर्ताओं ने दादर में चैत्य भूमि के पास आयोजित प्रदर्शन के दौरान हाथरस मामले के आरोपियों के पुतलों को ‘फांसी दी’

मनसे कार्यकर्ताओं ने दादर में चैत्य भूमि के पास आयोजित प्रदर्शन के दौरान हाथरस मामले के आरोपियों के पुतलों को ‘फांसी दी’

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सोमवार को यहां प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने और उसपर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की।

राज ठाकरे नीत पार्टी ने आंध्र प्रदेश की तरह ‘दिशा कानून’ बनाने की मांग की ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरूद्ध मुकदमों की त्वरित सुनवाई हो सके।

Read More मुंबई : मालाड पूर्व में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

आंध्र प्रदेश में 2019 में बना यह कानून यौन अपराध के मुकदमों की त्वरित सुनवाई से संबंधित है और इसमें अपराधी के लिए मौत की सजा का भी प्र्रावधान है।

Read More मुंबई : झीलों पर बड़ा संकट, 10 सालों से साफ नहीं हुआ पानी; अब उठी साइंटिफिक सर्वे की मांग

मनसे कार्यकर्ताओं ने दादर में डा. भीमराव आंबेडकर की समाधि स्थली, चैत्य भूमि के पास आयोजित प्रदर्शन के दौरान हाथरस मामले के आरोपियों के पुतलों को ‘फांसी दी’।

Read More मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत किलेदार ने कहा कि हाथरस की घटना निंदनीय है और ऐसे अपराधियों को फांसी पर लटका देना चाहिए।

Read More मुंबई : ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा... मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल

‘दिशा’ जैसे कानून की मांग करते हुए मनसे नेता ने कहा कि कानून को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ त्वरित अदालत में सुनवाई होनी चाहिए।

मनसे नेताओं नितिन सरदेसाई, आदित्य शिरोडकर और रीता गुप्ता ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला
मुंबई : मालाड से धारावी तक १५ ठिकानों पर छापे..१३.६९ लाख रुपए का माल जब्त, १६ गिरफ्तार