मुंबई: वांछित गैंगस्टर रॉयल सिंह को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार

Mumbai: Wanted gangster Royal Singh arrested by Mumbai Police

मुंबई: वांछित गैंगस्टर रॉयल सिंह को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार

पुलिस के वांछित गैंगस्टर रॉयल सिंह को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह जम्मू से भाग कर इन दिनों मुम्बई में छुपा हुआ था। जहां जम्मू पुलिस की सूचना पर उसे वहां पकड़ा है। रॉयल सिंह को जम्मू लाने के लिए पुलिस की एक टीम मुम्बई के लिए रवाना हो गई है। बीते माह ही रॉयल सिंह ने जम्मू के गांधी नगर में एक होटल में प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य की हत्या करने की मंशा से पिस्तौल लहराते हुए घूस गया था। जिसके बाद गांधी नगर पुलिस थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था और वह जम्मू से भाग निकला था।

मुंबई: पुलिस के वांछित गैंगस्टर रॉयल सिंह को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह जम्मू से भाग कर इन दिनों मुम्बई में छुपा हुआ था। जहां जम्मू पुलिस की सूचना पर उसे वहां पकड़ा है। रॉयल सिंह को जम्मू लाने के लिए पुलिस की एक टीम मुम्बई के लिए रवाना हो गई है। बीते माह ही रॉयल सिंह ने जम्मू के गांधी नगर में एक होटल में प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य की हत्या करने की मंशा से पिस्तौल लहराते हुए घूस गया था। जिसके बाद गांधी नगर पुलिस थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था और वह जम्मू से भाग निकला था।

 

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी

रॉयल सिंह इसके बाद जम्मू पुलिस के बचते मुम्बई में छुपा हुआ था। जल्द जम्मू पुलिस की टीम उसे लेकर जम्मू आएगी। जम्मू के अलावा उस पर पंजाब में भी हत्या, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन मामले भी दर्ज है।  बीते वर्ष मार्च माह में मोहाली में हुए जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा की हत्या में भी रॉयल सिंह का नाम आया था। जिसके बाद उस पर मोहाली पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। इसके अलावा इसी मई 2024 में पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कपूरथला मार्ग पर उसे मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था।

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

रॉयल सिंह पर जम्मू की जेल में बैठकर वहां से फिरौती का धंधा चलाने का आरोप भी ह ै। जेल के छुटने के बाद वह कुछ देर के लिए दिल्ली चला गया था वहां बैठकर भी उसने जम्मू के व्यापारियों से फिरौती मांगी थी। वर्ष 2009 में पूर्व एमएलसी के बेटे अमनदीप सिंह की हत्या के बाद रॉयल सिंह चर्चा में आया था। उसके बाद से रॉयल सिंह एक के बाद एक कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा और वह अपना गैंग चल रहा था। उसके साथ जम्मू के कई युवा जुड़े जो उसके लिए काम करते है। बताया जा रहा है कि रॉयल सिंह का नेटवर्क अब पंजाब और दिल्ली में भी है। वहां के गैंगस्टर के साथ मिलकर वह काम कर रहा है।

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन