मुंबई : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; नाबालिग लड़कियों समेत पांच महिलाओं को भी छुड़वाया 

Mumbai: Sex racket busted; Five women including minor girls rescued

मुंबई : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; नाबालिग लड़कियों समेत पांच महिलाओं को भी छुड़वाया 

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से नाबालिग लड़कियों समेत पांच महिलाओं को भी छुड़वाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से नाबालिग लड़कियों समेत पांच महिलाओं को भी छुड़वाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

Read More  मुंबई : अवैध रूप से भारत में कार इम्पोर्ट के आरोप; महिला के खि़लाफ़ 1996 से लंबित केस रद्द

आरोपी ग्राहकों से प्रति घंटे 4,000 रुपये तक वसूलते थे
इस अवैध धंधे में शामिल आरोपी ग्राहकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अट्रैक्ट करते थे। ग्राहकों को नेरुल, वाशी और तुर्भे जैसे इलाकों में लॉज बुक करने के लिए कहा जाता था और आरोपी महिलाओं और लड़कियों को वहां भेजते थे। आरोपी ग्राहकों से प्रति घंटे 4,000 रुपये तक वसूलते थे। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तुर्भे के एक होटल में आठ जुलाई को पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजा, जब आरोपियों ने महिला को ग्राहक से मिलने के लिए होटल भेजा तो नवी मुंबई की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एक टीम ने उस जगह पर छापा मार कर, महिला को आरोपियों के गिरफ्त से आजाद कराया।

Read More डोंबिवली जल परिवहन प्रकल्प रो-रो सेवा के जेट्टी निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ

पुलिस अभी 3 और आरोपियों की तलाश कर रही है
जांच के बाद नेरुल इलाके के एक फ्लैट से चार और महिलाओं और लड़कियों को छुड़वाया गया और रैकेट के सरगना, एक बिचौलिए और एक ऑटोरिक्शा चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अभी तीन और आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को 14 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Read More मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस