पटना : चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा का दामन छोड़ा, पीके की जन सुराज में शामिल हुए

Patna: Famous YouTuber Manish Kashyap left BJP, joined PK's Jan Suraj

पटना : चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा का दामन छोड़ा, पीके की जन सुराज में शामिल हुए

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा को अलविदा कह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। जन सुराज ने अपने एक्स हैंडल पर मनीष कश्यप और प्रशांत किशोर की तस्वीरें भी साझा की हैं।

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा को अलविदा कह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। जन सुराज ने अपने एक्स हैंडल पर मनीष कश्यप और प्रशांत किशोर की तस्वीरें भी साझा की हैं। जन सुराज पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने दावा किया कि बिहार की हकीकत आज सबको मालूम है।

 

Read More मुंबई : बीजेपी और समाजवादी पार्टी आमने- सामने; मंत्री नितेश राणे के बयान पर तीखी टिप्पणी

बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अगर बिहार को सुरक्षित बनाना चाहते हैं को जन सुराज की सरकार बनाएं। इससे पहले, मनीष कश्यप ने एक्स पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, बुझी हुई आश जलायेंगे हम, घर-घर रोशनी पहूंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।

Read More मुंबई : नगर निगम चुनाव; भाजपा समेत विभिन्न दलों की तैयारियों को लेकर बैठकें

कौन हैं मनीष कश्यप?
गौरतलब है कि मनीष कश्यप के यूट्यूब चैनल पर करीब एक करोड़ सब्सक्राइबर हैं। पहली बार कुछ साल पहले वो तब चर्चा में आए थे, जब उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने दक्षिणी राज्य में बिहारी प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार के कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले मनीष कश्यप भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। वहीं, पिछले महीने मनीष कश्यप ने एक वीडियो जारी कर बीजेपी से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव तक उनका इस्तेमाल किया और उसके बाद उन्हें बेसहारा छोड़ दिया।

Read More दिल्ली में 26 साल बाद BJP की वापसी!