मुंबई : डॉक्टर ने की मरीज से छेड़खानी... घटना के बाद से डॉक्टर फरार

Mumbai: Doctor molests patient... Doctor is absconding after the incident

मुंबई : डॉक्टर ने की मरीज से छेड़खानी... घटना के बाद से डॉक्टर फरार

कांदिवली पूर्व इलाके में स्थित समतानगर में एक डॉक्टर की क्लिनिक में महिला से छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ईलाज के लिए क्लीनिक गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उसके साथ शर्मनाक हरकत की। जानकारी के अनुसार, पीड़िता को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी महसूस हो रही थी। इसी का इलाज करवाने के लिए वह रविवार रात स्वस्तिक क्लीनिक पहुंची थी। 

मुंबई : कांदिवली पूर्व इलाके में स्थित समतानगर में एक डॉक्टर की क्लिनिक में महिला से छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ईलाज के लिए क्लीनिक गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उसके साथ शर्मनाक हरकत की। जानकारी के अनुसार, पीड़िता को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी महसूस हो रही थी। इसी का इलाज करवाने के लिए वह रविवार रात स्वस्तिक क्लीनिक पहुंची थी। 

 

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

क्लीनिक के संचालक डॉ. दिनेश गुप्ता ने महिला को सलाइन लगाने की बात कही और इलाज शुरू किया। महिला का आरोप है कि सलाइन लगाने के बाद डॉक्टर ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू किया और उसके निजी अंगों को भी स्पर्श किया। महिला इस घटना से बेहद घबरा गई और उसने तुरंत समतानगर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

पुलिस ने डॉ. दिनेश गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की छेड़खानी और महिला की मर्यादा भंग करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया