बोरीवली में परिवार को खत्म करने के लिए घर में लगा दी आग... एमएचबी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार 

In Borivali, the house was set on fire to kill the family... MHB police filed an FIR, one accused was arrested

बोरीवली में परिवार को खत्म करने के लिए घर में लगा दी आग... एमएचबी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार 

बोरीवली पश्चिम के गणपत पाटिल नगर में रहने वाली जूली केवट (37) के घर में घटी। आग से उनका घर और पास में खड़ी एक टू-व्हीलर जलकर खाक हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देवराज सिद्धार्थ पाटिल (22) और तीन अन्य आरोपी 14 मई की सुबह घर और टू-व्हीलर में आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जूली केवट की शिकायत के आधार पर एमएचबी पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 109,326(F),336(G), 351(3), 3(5), 37(1) और 135 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। आरोपी देवराज पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है। 

मुंबई : बोरीवली में 14 मई को हुई आगजनी की घटना अब एक सुनियोजित हत्या की साजिश के रूप में सामने आई है। पहले इसे एक दुर्घटनावश लगी आग माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि यह जानबूझकर की गई घटना थी। चार आरोपियों ने एक महिला और उसके परिवार को मारने की नीयत से आग लगाई थी। एमएचबी पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बोरीवली पश्चिम के गणपत पाटिल नगर में रहने वाली जूली केवट (37) के घर में घटी। आग से उनका घर और पास में खड़ी एक टू-व्हीलर जलकर खाक हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देवराज सिद्धार्थ पाटिल (22) और तीन अन्य आरोपी 14 मई की सुबह घर और टू-व्हीलर में आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जूली केवट की शिकायत के आधार पर एमएचबी पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 109,326(F),336(G), 351(3), 3(5), 37(1) और 135 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। आरोपी देवराज पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है। 

पुलिस के अनुसार, जूली के बेटे लकी और आरोपी शादाब के बीच मुरारी चौधरी नामक व्यक्ति से मुलाकात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने लकी को जान से मारने की धमकी दी थी। 13 मई की रात जब परिवार सो रहा था, तभी आरोपियों ने पहले टू-व्हीलर में और फिर घर में आग लगा दी। धुआं और गर्मी से जूली की नींद खुली, जिन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश पवार ने बताया कि देवराज पाटिल एक आदतन अपराधी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग