मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए - हर्षवर्धन सपकाल 

Mumbai: Prime Minister Narendra Modi and BJP President JP Nadda should apologize publicly - Harsh Vardhan Sapkal

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए - हर्षवर्धन सपकाल 

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, मध्यप्रदेश के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सपकाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता भारतीय सशस्त्र बलों की है और पूरे देश को इस वीरतापूर्ण उपलब्धि पर गर्व है। 

मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, मध्यप्रदेश के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सपकाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता भारतीय सशस्त्र बलों की है और पूरे देश को इस वीरतापूर्ण उपलब्धि पर गर्व है। 

 

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार

सपकाल ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता जानबूझकर भारतीय सेना का अपमान करने वाले बयान दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के बाद, राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी अपमानजनक बयान दिया है। देवड़ा ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश, सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। 

Read More मुंबई : विशेष टाडा अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया; टाइगर मेमन, याकूब मेमन के परिवार की 14 अचल संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
तो वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई टिप्पणी के कारण शाह को भी आलोचना का सामना करना पड़ा है। कर्नल कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विवरण नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मिलकर साझा करती थीं। कांग्रेस नेता ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष नड्डा दोनों नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 

Read More मुंबई: इम्तियाज जलील ने सड़कों और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखने की कसम खाई