मुंबई : गायिका श्रेया घोषाल ने स्थगित कर दिया म्यूजिक कॉन्सर्ट 

Mumbai: Singer Shreya Ghoshal postponed her music concert

मुंबई : गायिका श्रेया घोषाल ने स्थगित कर दिया म्यूजिक कॉन्सर्ट 

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आतंकियों पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाबी कार्रवाई की। उसी के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारतीय सेना उनके सभी सैन्य उपकरणों को विफल कर रहा है। इसी तनाव को देखते हुए कई बड़े समारोहों को स्थगित किया जा रहा है। अब मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

मुंबई : पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आतंकियों पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाबी कार्रवाई की। उसी के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारतीय सेना उनके सभी सैन्य उपकरणों को विफल कर रहा है। इसी तनाव को देखते हुए कई बड़े समारोहों को स्थगित किया जा रहा है। अब मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही सिंगर ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की है।

 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

श्रेया घोषाल ने शो किया स्थगित
गायिका श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। उसमें उन्होंने अपने फैंस को लिखा कि भारी मन से कहना पड़ा रहा है कि 10 मई को मुंबई में आयोजित होने वाला संगीत कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।आपको बताते चलें कि यह शो मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन, बीकेसी में होने वाला था, जो ऑल हार्ट्स टूर का हिस्सा था। 

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

कब आयोजित होगा शो?
आगे शो के बारे में बताते हुए गायिका ने लिखा, मैं वादा करती हूं कि यह रद्द नहीं किया गया है, बस स्थगित हुआ है। हम जल्द ही फिर से मिलेंगे, पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और एकजुट होकर। जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी, और खरीदे गए सभी टिकट आने वाले कॉन्सर्ट के लिए वैध रहेंगे।’ 

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

लोगो से एकजुट रहने की अपील
भारत-पाक तनाव को लेकर श्रेया घोषाल ने संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘यह कॉन्सर्ट मेरे लिए दुनिया का मतलब है और मैं आप सभी के साथ एक शानदार शाम साझा करने के लिए उत्सुक थी। लेकिन एक कलाकार और एक नागरिक के रूप में, मैं इस हालात के दौरान राष्ट्र के साथ एकजुटता में खड़े होने की गहरी जिम्मेदारी महसूस करती हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘कृपया सुरक्षित रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें।’

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार