मुंबई : सुरक्षा कारणों से सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, माला और प्रसाद पर प्रतिबंध

Mumbai: Coconut, garland and prasad banned in Siddhivinayak temple due to security reasons

मुंबई : सुरक्षा कारणों से सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, माला और प्रसाद पर प्रतिबंध

प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सुरक्षा कारणों से श्रद्धालु रविवार से नारियल, मालाएं और प्रसाद नहीं चढ़ा पाएंगे। मंदिर ट्रस्ट पर इन पर प्रतिबंध की घोषणा की है। दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

मुंबई : प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सुरक्षा कारणों से श्रद्धालु रविवार से नारियल, मालाएं और प्रसाद नहीं चढ़ा पाएंगे। मंदिर ट्रस्ट पर इन पर प्रतिबंध की घोषणा की है। दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

 

Read More पालघर में बनेगा 150 बेड का ESIC अस्पताल, मात्र एक रुपए में मिली भूमि...

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने बताया कि मंदिर आतंकियों के निशाने पर है और हाल ही में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ट्रस्ट के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा, हमें सरकार और पुलिस की ओर से सलाह मिली हैं। सुरक्षा उपायों के तहत उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले नारियल सुरक्षा जांच में पकड़ में नहीं आते और इससे खतरा हो सकता है।

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत