मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)  की महाराष्ट्र इकाई का प्रवक्ता पैनल भंग 

Mumbai: Spokesperson panel of Maharashtra unit of Nationalist Congress Party (Sharadchandra Pawar) dissolved

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)  की महाराष्ट्र इकाई का प्रवक्ता पैनल भंग 

विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भीतर असंतोष की खबरों के बीच, पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने प्रवक्ताओं के पैनल को भंग कर दिया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के पास प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसका प्रतिनिधित्व करने के लिए 22 प्रवक्ता हैं।

मुंबई : विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भीतर असंतोष की खबरों के बीच, पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने प्रवक्ताओं के पैनल को भंग कर दिया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के पास प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसका प्रतिनिधित्व करने के लिए 22 प्रवक्ता हैं। पार्टी विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का एक घटक है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें प्रवक्ताओं के पैनल को भंग करने के बारे में पाटिल से एक पत्र मिला है और इस कदम का कोई कारण नहीं बताया गया है।

 

Read More पुणे : कूड़े के ढेर में एक दर्जन नवजात बच्चे मिलने की खबर

उन्होंने कहा, ‘‘शायद पार्टी इकाई का पुनर्गठन किया जा रहा है।’’ पिछले साल नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से राज्य नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी बढ़ने की खबरें थीं। विधानसभा चुनावों में पार्टी को केवल 10 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी विधायक रोहित पवार के साथ पाटिल के अच्छे संबंध नहीं हैं।

Read More नागपुर में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को अरेस्ट कर लिया

पाटिल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने की भी चर्चा है। रोहित पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के पोते हैं। हालांकि, पवार और पाटिल दोनों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

Read More अकोला: मंगलसूत्र चोर ने महिला के पति को पीट-पीटकर मार डाला