ठाणे : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने की खुदकुशी

Thane: Vishal Gawli, accused of raping and murdering a minor girl, commits suicide

ठाणे : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने की खुदकुशी

कल्याण शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपी व्यक्ति ने रविवार तड़के तलोजा केंद्रीय जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब साढ़े तीन बजे जेल के शौचालय में लटका हुआ पाया गया।  खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जेल में बंद आरोपी विशाल गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिये का इस्तेमाल करके उसने फांसी लगा ली।

ठाणे : कल्याण शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपी व्यक्ति ने रविवार तड़के तलोजा केंद्रीय जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब साढ़े तीन बजे जेल के शौचालय में लटका हुआ पाया गया।  खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जेल में बंद आरोपी विशाल गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिये का इस्तेमाल करके उसने फांसी लगा ली। बाद में जेल अधिकारियों को गवली का शव मिला। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और पंचनामा किया गया। 

मौत के वास्तविक कारण का पता नहीं चला
अधिकारी ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भेज दिया गया है। गवली पर 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने का आरोप था। 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

पडघा के बापगांव में मिला था नाबालिग का शव
बता दें कि अधिकारियों ने पहले बताया था कि नाबालिग लड़की 24 दिसंबर 2024 को कोलसेवाड़ी इलाके से लापता हो गयी थी और बाद में उसका शव पडघा के बापगांव में मिला था। जिसके बाद आरोपी गवली को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विशाल गवली के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी साक्षी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

कोलसेवाड़ी पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद गवली और उसकी पत्नी साक्षी को फिरौती के लिए अपहरण, बलात्कार, हत्या, सबूतों को गायब करने और भारतीय न्याय संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार