पालघर में बनेगा 150 बेड का ESIC अस्पताल, मात्र एक रुपए में मिली भूमि...

150 bed ESIC hospital will be built in Palghar, land was acquired for just one rupee...

पालघर में बनेगा 150 बेड का ESIC अस्पताल, मात्र एक रुपए में मिली भूमि...

पालघर जिले के नागरिकों और श्रमिक वर्ग के लिए एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय लिया गया है। मौजे कुंभवली, तालुका एवं जिला पालघर के सर्वेक्षण क्रमांक 1775/57 की भूमि पर 150 बेड वाला अत्याधुनिक ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल निर्माण की मंजूरी दी गई है। खास बात यह है कि इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि सरकार ने केवल 1 रुपए के मामूली शुल्क पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

पालघर : पालघर जिले के नागरिकों और श्रमिक वर्ग के लिए एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय लिया गया है। मौजे कुंभवली, तालुका एवं जिला पालघर के सर्वेक्षण क्रमांक 1775/57 की भूमि पर 150 बेड वाला अत्याधुनिक ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल निर्माण की मंजूरी दी गई है। खास बात यह है कि इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि सरकार ने केवल 1 रुपए के मामूली शुल्क पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

यह महत्वपूर्ण फैसला बुधवार, 9 अप्रैल को मुंबई स्थित मंत्रालय में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में प्रस्तावित अस्पताल के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी विभागों ने इस योजना को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने के लिए सहमति जताई। सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा ने पिछले 10 महीनों से इस परियोजना को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए।

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं, जिला प्रमुख कुंदन सांखे बीते दो वर्षों से इस अस्पताल के लिए सक्रिय रूप से संघर्षरत रहे हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रयास अब रंग ला रहे हैं। बैठक में जिला कलेक्टर इंदुरानी जाखड़, विभागीय आयुक्त विजय सूर्यवंशी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा