मनपा प्रशासन ने अब पूरे मुंबई में दो टाइम झाडू लगाने का लिया निणर्य ... पर्यावरण को मिलेगा फायदा 

The Municipal Administration has now decided to sweep twice in the entire Mumbai... the environment will benefit

मनपा प्रशासन ने अब पूरे मुंबई में दो टाइम झाडू लगाने का लिया निणर्य ... पर्यावरण को मिलेगा फायदा 

मनपा प्रशासन ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चला रही है। इस पहल का अगला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा जिसके तहत खेल मैदानों और स्कूलों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 1 से 4 अप्रैल तक मुंबई के प्रमुख खेल मैदानों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

मुंबई : मनपा प्रशासन ने अब पूरे मुंबई में दो टाइम झाडू लगाने का निणर्य लिया है। अभी तक मुंबई के ए वार्ड और डी वार्ड में आने वाले परिसर में दोनों टाइम झाड़ लगती थी। बता दें कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मनपा प्रशासन ने मुंबई में दो टाइम झाडू मारने का निणर्य लिया है। मनपा का कहना है कि दोनों टाइम झाडू मारने पर मनपा को लगभग 19 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

मनपा का कहना है दोनों टाइम झाड़ मारे जाने से मुंबई के पर्यावरण को फायदा मिलेगा। झाड़ से साफ़ सफाई करने से मिटर्टी की सफाई होगी, जिससे धुल उड़ने के प्रमाण में कमी आएगी। मनपा का मानना है कि जिसका फायदा पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में होगा।

Read More मुंबई: बैंकॉक से 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में तीन लोग गिरफ्तार 

मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकरी दी कि मुंबई में दोनों टाइम झाडू मरने पर खर्च में कोई खास अधिक भार नहीं पड़ेगा मात्र 20 करोड़ खर्च होगा लेकिन इसका पर्यावरण को अधिक होगा। अधिकारी ने कहा कि पूरे मुंबई में दोनों समय झाड़ लगने से इसका फायदा मनपा के स्वच्छता अभियान पर पड़ेगा और लोगो में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता होगी। 

Read More मुंबई : दिशा सालियान हत्याकांड पर अदालत फैसला लेगी - प्रकाश अंबेडकर

मुंबई के खेल मैदान और स्कूलों में होगा सफाई अभियान 
मनपा प्रशासन ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चला रही है। इस पहल का अगला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा जिसके तहत खेल मैदानों और स्कूलों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 1 से 4 अप्रैल तक मुंबई के प्रमुख खेल मैदानों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Read More नागपुर हिंसा मामले में दादर रेलवे स्टेशन से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार

इसके बाद 7 अप्रैल से अगले 15 दिनों तक (प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार) सभी स्कूलों में यह अभियान संचालित किया जाएगा। मनपा उपयुक्त कि रण दिघावकर ने बताया कि इस अभियान के तहत मनपा के 24 प्रशासनिक विभागों के माध्यम से विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Read More भायंदर: 18 साल बाद, दो डेवलपर्स पर जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

स्वच्छता अभियान के पहले चरण में आजाद मैदान, क्रॉस मैदान, ओवल मैदान, छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान, सोमैया मैदान, अंधेरी खेल संकुल, कोरा केंद्र (बोरीवली) और मुलुंड खेल संकुल जैसे प्रमुख स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसके बाद 7 अप्रैल से अगले 15 दिनों तक सभी सरकारी, निजी और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए संबंधित वार्ड प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे सफाई की आवश्यकता वाले स्थानों को प्राथमिकता दें। इसमें खेल के मैदान, स्कूल परिसर, पार्किंग स्थल, कचरा संग्रहण केंद्र और फुटपाथ शामिल होंगे। 

Tags: