मुंबई में पहले वेव्स शिखर सम्मेलन एक से 4 मई तक, भारत करेगा आयोजन की मेजबानी : वैष्णव

First Waves Summit in Mumbai from May 1 to 4, India will host the event: Vaishnav

मुंबई में पहले वेव्स शिखर सम्मेलन एक से 4 मई तक, भारत करेगा आयोजन की मेजबानी : वैष्णव

भारत एक से 4 मई तक मुंबई में पहले विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन (वेव्स) की मेजबानी करेगा। इसमें दुनियाभर से मीडिया सीईओ, मनोरंजन और रचनात्मक जगत से जुड़ी हस्तियां भाग लेंगी।

मुंबई : एक से 4 मई तक मुंबई में पहले विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन (वेव्स) की मेजबानी करेगा। इसमें दुनियाभर से मीडिया सीईओ, मनोरंजन और रचनात्मक जगत से जुड़ी हस्तियां भाग लेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शिखर सम्मेलन के लिए सलाहकार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करने के एक दिन बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से वेव्स की तारीखों की घोषणा की।

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

 रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एक मई से 4 मई तक मुंबई में विश्व ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा. यह समिट मुंबई में जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर और जियो वर्ल्ड गार्डंन में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर कहा कि वेव्स-2025 से भारत दुनिया का रचनात्मक केंद्र बनने की नींव रख रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सलाहकार बोर्ड की एक प्रेरणादायक बैठक के बाद पहला विश्व ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 भारत को वैश्विक कंटेंट हब बनाने के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन दुनिया के शीर्ष मीडिया सीईओ, सबसे बड़े मनोरंजन आइकन और दुनिया भर के रचनात्मक दिमागों को एक साथ लाएगा. मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति को पहले जैसा एकीकृत करेगा! 

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

पीएम मोदी ने वेव्स के सलाहाकार बोर्ड के साथ बैठक की
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स के सलाहकार बोर्ड के साथ एक ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद एक्स पर पीएम मोदी ने कहा कि सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ने भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने पर बहुमूल्य इनपुट साझा करने के लिए अपना समर्थन दोहराया. 
इस बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा जैसे शीर्ष उद्योग पेशेवर वर्चुअल चर्चा में शामिल हुए. इसके अतिरिक्त फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोसांझ, रजनीकांत, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, चिरंजीवी, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अनुपम खेर और एआर रहमान जैसे बॉलीवुड अभिनेता और प्रमुख हस्तियां इस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुईं. 

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Related Posts