मुंबई के मालाड से 70 कोरोना मरीज बीएमसी के संपर्क में नही आ रहे हैं बीएमसी ने अब मुम्बई पुलिस से खोजने के लिए मदद मांगी

मुंबई के मालाड से 70 कोरोना मरीज बीएमसी के संपर्क में नही आ रहे हैं बीएमसी ने अब मुम्बई पुलिस से खोजने के लिए मदद मांगी

मुंबई : देश में कोरोना वायरस के केसों की संख्‍या कम होने का नाम नहीं ले रही| देश में कोरोना के केसों की संख्‍या बढ़ते हुए चार लाख 40 हजार के पार पहुंच गई है| महाराष्‍ट्र और इसके प्रमुख शहर मुंबई में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्‍यादा मामले (Corona Cases In Mumbai) सामने आए हैं| महाराष्‍ट्र में जहां केसों की संख्‍या एक लाख 35 हजार के आंकड़े को पार कर गई है, वहीं मुंबई में कोरोना के मामले 67 हजार से अधिक हैं| मुंबई में कोरोना मरीजों को ‘ट्रेस’ करना बृहन्‍नमुंबई म्‍युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है| मुम्बई के मालाड से 70 कोरोना मरीज बीएमसी के संपर्क में नही आ रहे हैं| किसी का फोन बंद आ रहा है तो किसी का घर बंद है| बीएमसी ने अब मुम्बई पुलिस से सभी को खोजने के लिए मदद मांगी है|

इस मुद्दे पर शहर के मंत्री असलम शेख का कहना है कि कुछ लोगों से संपर्क नही हो पा रहा है ये बात सही है लेकिन वो कोई भागे नहीं हैं, हो सकता है उनमें से कुछ प्रवासी मजदूर हों या कुछ और वजह हो| बहरहाल इस मामले में हम पुलिस की मदद ले रहे हैं| भारत में कोरोनावायरस की भयावहता इतनी बढ़ गई है कि यहां हर रोज इसे लेकर नए रिकॉर्ड बन रहे हैं| 23 जून यानी मंगलवार की सुबह तक देश में 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 14,933 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमितों की तादाद 4,40,000 के पार पहुंच गई है|

देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,40,215 हो गई है| अब तक 2,48,190 लोग इस वायरस से उबर चुके हैं| वहीं, देश में अब तक 14,011 लोगों की मौत हो गई है| अगर बस पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में 14,933 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इन 24 घंटों में 312 लोगों की मौत हुई है| फिलहाल देश में कोरोना का रिकवरी रेट 56.37% चल रहा है|

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर... भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर... भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने...
ठाणे में शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक ने एक व्यक्ति की पिटाई की, मामला चितलसर थाने में दर्ज
यवतमाल में नकली पुलिस के साथ असली चोर... बुजुर्ग से लूट !
बारामती में प्रेमी जोड़ों को निर्वस्त्र कर लूटा गया
पनवेल में सुबह 11 बजे तक 14.79 फीसदी मतदान...
6 करोड़ के सोने के साथ चार गिरफ्तार, आरोपियों में तीन विदेशी महिलाएं... कस्टम विभाग की कार्रवाई !
पर्यावरणविदों के विरोध के बाद पेड़ों की सुरक्षा के लिए आखिरकार प्रशासन जाग गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media