ठाणे जिले में पैसे को लेकर झगड़े में भाई की कर दी हत्या !

In Thane district, a brother was killed in a fight over money!

ठाणे जिले में पैसे को लेकर झगड़े में भाई की कर दी हत्या !

ठाणे जिले में 500 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात कल्याण इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाजारपेठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी सलीम शमीम खान नशे में था और जब उसके भाई नसीम खान (27) ने उससे बिना अनुमति के उसकी जेब से 500 रुपये निकालने के लिए कहा तो वह भड़क गया।

ठाणे: ठाणे जिले में 500 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात कल्याण इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाजारपेठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी सलीम शमीम खान नशे में था और जब उसके भाई नसीम खान (27) ने उससे बिना अनुमति के उसकी जेब से 500 रुपये निकालने के लिए कहा तो वह भड़क गया।

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

उन्होंने बताया कि बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बाद में उनकी मां ने घटना के बारे में अधिकारियों को सूचित किया। उसके बयान के आधार पर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर