मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

Aditya Thackeray criticized Congress MLA Laxman Savdi for demanding to make Mumbai a union territory

मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदित्य ठाकरे ने मुंबई को अपनी 'मातृभूमि' बताते हुए कहा कि इसे पाने के लिए 'मराठी मानुस' ने अपना खून बहाया है।  बेलगावी और मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस में आपस में ही ठन गई है।

मुंबई। मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदित्य ठाकरे ने मुंबई को अपनी 'मातृभूमि' बताते हुए कहा कि इसे पाने के लिए 'मराठी मानुस' ने अपना खून बहाया है।  बेलगावी और मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस में आपस में ही ठन गई है। दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी  ने मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात कही थी। जिस पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे बिफर गए हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायक की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे किसी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया  जाएगा।  

मुबंई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर बिफरे आदित्य ठाकरे
कर्नाटक कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी के बयान पर नाराजगी जताते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने सहयोगी कांग्रेस अपने कर्नाटक विधायक को फटकार लगाने को भी कहा।  

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

'मराठी मानुस' ने इसके लिया बहाया अपना खून 
एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई के वर्ली से विधायक ठाकरे ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग निंदनीय है। चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी, शिवसेना (यूबीटी) मुंबई को तोड़ने की किसी भी कोशिश को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मुंबई हमारी मातृभूमि है, मराठी मानुस ने अपना खून बहाकर इसे हासिल किया है, मुंबई हमें किसी ने नहीं दी है। 

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

क्या बोले थे कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी 
दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर महाराष्ट्र में नेता बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं, तो मुंबई को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र और उसके पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बीच बेलगावी के नियंत्रण को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है। बेलगावी कर्नाटक का एक सीमावर्ती शहर है, जिसे पहले बेलगाम के नाम से जाना जाता था। यहां बड़ी संख्या में मराठी भाषी आबादी रहती है। 

Read More नवी मुंबई : ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की युवती और उसके प्रेमी ने कर दी हत्या

महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस
शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) भी शामिल हैं। ये तीनों पार्टियां कई अन्य पार्टियों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी इंडिया गुट का भी हिस्सा हैं।

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

Related Posts