वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गोखले पुल प नशे में नाकाबंदी के बैरिकेड में घुसाई कार, लोगों ने कर दी पिटाई  

Drunk man rams his car into the blockade barricade at Gokhale Bridge on Western Express Highway, people beat him up

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गोखले पुल प नशे में नाकाबंदी के बैरिकेड में घुसाई कार, लोगों ने कर दी पिटाई  

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पुलिस की 'नाकाबंदी'के तहत लगाए गए बैरिकेड्स में अपनी कार घुसा दी. उसने चेकिंग से बचने के लिए अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी. एक अधिकारी ने जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंधेरी पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गोखले पुल पर हुई.

मुंबई : शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पुलिस की 'नाकाबंदी'के तहत लगाए गए बैरिकेड्स में अपनी कार घुसा दी. उसने चेकिंग से बचने के लिए अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी. एक अधिकारी ने जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंधेरी पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गोखले पुल पर हुई.

एक  अधिकारी ने बताया कि आरोपी 32 साल का देवप्रिया निशंक नशे की हालत में अपनी हाई-एंड कार चला रहा था. उसकी कार में सवार महिला ने भी शराब पी रखी थी. आगे नाकाबंदी देखकर उसने अपनी कार हमारे द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स में भिड़ा दी. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और राहगीरों ने तीन अन्य वाहनों से उसका पीछा किया और उसे अपनी कार रोकने के लिए मजबूर किया.

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

अधिकारी ने कहा,'गाड़ी रोके जाने के बाद वह कार का दरवाजा नहीं खोल रहे थे इसलिए लोगों ने शीशा तोड़ दिया. यहां तक कि इकट्ठा हुई भीड़ ने उनकी पिटाई भी की. निशंक को मेडिकल जांच के लिए हिरासत में लिया गया. वह वर्ली में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं. 

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

 

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

Related Posts