मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर ट्रक में आग; जलकर खाक 

Truck catches fire on Mumbai-Ahmedabad highway; burns to ashes

मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर ट्रक में आग; जलकर खाक 

पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ट्रक में आग लगने से वह जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दहानू में महालक्ष्मी मंदिर के पास एक पुल पर शुक्रवार शाम को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग की लपटें देखते ही ट्रक का चालक तुरंत कूद गया और अपनी जान बचाई। 

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ट्रक में आग लगने से वह जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दहानू में महालक्ष्मी मंदिर के पास एक पुल पर शुक्रवार शाम को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग की लपटें देखते ही ट्रक का चालक तुरंत कूद गया और अपनी जान बचाई। 

एक अधिकारी ने बताया कि उसने और स्थानीय पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ घंटों तक प्रभावित रहा।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

Related Posts