मुंबई : विमान में यात्री को हार्ट अटैक; डॉक्टर बने देवदूत  

Mumbai: Passenger suffers heart attack in flight; doctor becomes angel

मुंबई : विमान में यात्री को हार्ट अटैक; डॉक्टर बने देवदूत  

दिल्ली से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शुक्रवार को एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान विमान में मौजूद डॉक्टर उसके लिए किसी देवदूत से कम नहीं साबित हुए। सही समय पर इलाज मिलने से यात्री की जान बच गई। 

मुंबई। दिल्ली से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शुक्रवार को एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान विमान में मौजूद डॉक्टर उसके लिए किसी देवदूत से कम नहीं साबित हुए। सही समय पर इलाज मिलने से यात्री की जान बच गई। 


इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। उड़ान संख्या 6ई-6814 को मुंबई पहुंचने में 45 मिनट बाकी थे। तभी एक यात्री को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। मदद के मची चीख-पुकार सुनकर टाटा मोटर्स के साथ काम करने वाले डॉ. प्रशांत भारद्वाज वहां पहुंचे, जो इसी विमान से यात्रा कर रहे थे।  

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा


डॉ. भारद्वाज ने बताया, चालक दल ने विमान में मौजूद डॉक्टर को बुलाया और मैं भी अपना फर्स्ट एड बॉक्स लेकर वहां पहुंच गया। मरीज बेहोशी की स्थिति में था और उसे अत्यधिक पसीना आ रहा था। इलाज से थोड़ी ही देर में उसकी हालत स्थिर हो गई।
 

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

Related Posts