मुंबई में औसतन प्रति दिन 22 लोग मलेरिया से प्रभावित

On an average 22 people are affected by malaria every day in Mumbai

 मुंबई में औसतन प्रति दिन 22 लोग मलेरिया से प्रभावित

मलेरिया के मच्छरों ने इस वर्ष मुंबईकरों को काफी परेशान किया हुआ है। राज्य के अन्य जिलों की तुलना में मलेरिया से मुंबई में सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अक्टूबर तक मुंबई में 6491 लोग मलेरिया से प्रभावित हुए हैं। मलेरिया बीमारी प्लाज़्मोडियम नामक परजीवी के कारण होती है। मलेरिया मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से होता है, जो प्लाज़्मोडियम को शरीर में छोड़ता है। ये मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपते हैं। मुंबई जैस शहर में जहां ड्रम, टांकी और अन्य बर्तनों में पानी को जमा कर रखा जाता है, वहां डेंगी और मलेरिया के मच्छरों को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है।

मुंबई : मलेरिया के मच्छरों ने इस वर्ष मुंबईकरों को काफी परेशान किया हुआ है। राज्य के अन्य जिलों की तुलना में मलेरिया से मुंबई में सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अक्टूबर तक मुंबई में 6491 लोग मलेरिया से प्रभावित हुए हैं। मलेरिया बीमारी प्लाज़्मोडियम नामक परजीवी के कारण होती है। मलेरिया मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से होता है, जो प्लाज़्मोडियम को शरीर में छोड़ता है। ये मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपते हैं। मुंबई जैस शहर में जहां ड्रम, टांकी और अन्य बर्तनों में पानी को जमा कर रखा जाता है, वहां डेंगी और मलेरिया के मच्छरों को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, इन वर्ष भी मुंबई में मलेरिया के काफी मामले मिले हैं। मुंबई औसतन प्रति दिन 22 मुंबईकर मलेरिया के जद में आए हैं। इस वर्ष सबसे अधिक मामले मुंबई में 6491, उसके बाद गढ़चिरौली में 6061 लोग मलेरिया से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बीएमसी के इतना प्रचार प्रसार करने के बावजूद आज भी लोगों के घर और सोसाइटियों से मलेरिया और डेंगी के ब्रीडिंग स्पॉट मिलते हैं। जैसे ही किसी इलाके में मलेरिया से प्रभावित मरीज मिलता है कीटनाशक विभाग के अधिकारी उस क्षेत्र में जाकर ब्रीडिंग स्पॉट खोजते हैं और उसे नष्ट करते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में फॉगिंग और ट्रीटमेंट भी किया जाता है ताकि जमा पानी में मच्छर ब्रीडिंग न कर पाए। गौरतलब है कि गत वर्ष मुंबई में 7319 मामले मिले थे, जबकि 2022 में 3985 लोग ही मलेरिया से प्रभावित हुए थे।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

एमएमआर में मलेरिया से सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, एमएमआर में कुल 9909 लोग मलेरिया से संक्रमित हुए हैं। इनमें मुंबई में 6491, पनवेल में 791, ठाणे महानगरपालिका में 647, नवी मुंबई में 586, रायगड में 411, कल्याण में 382, मीरा-भाईंदर में 290, ठाणे में 110, वसई-विरार में 85, भिवंडी 72, पालघर में 30 और उल्हासनगर में 15 मरीज मिले।

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

राज्य में इस वर्ष अब तक मलेरिया संक्रमण के चलते 20 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक मौतें गढ़चिरौली में 11, मुंबई में 5, चंद्रपुर में 2, भंडारा और ठाणे प्रत्येक में एक-एक मौत दर्ज की गई है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मलेरिया के लक्षण दिखने पर बीएमसी के किसी डिस्पेंसरी में लोग जा सकते हैं। वहां जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन