भारतीय रेलवे ने मंगलवार 12 मई से रेल सेवा धीरे धीरे फिर शुरू करने की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने मंगलवार 12 मई से रेल सेवा धीरे धीरे फिर शुरू करने की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने मंगलवार 12 मई से रेल सेवा धीरे धीरे फिर शुरू करने की घोषणा की है। विशेष यात्री गाड़ियां चलाई जाएंगी। शुरुआत में पंद्रह अप और डाउन रेलगाड़ियां चलेंगी। ये रेलगाडियां हैं- नई दिल्‍ली से डिब्रूगढ, अगरतला, हावडा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुबनेश्‍वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्‍नई, तिरूवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी। इन सभी रेलगाड़ियों में केवल प्रथम, द्वितीय और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी की टिकट ही मिलेंगी। इनका किराया नियमित राजधानी ट्रेन जैसा ही होगा, लेकिन इसमें खानपान के शुल्क शामिल नहीं होंगे।

इन रेलगाडि़यों के लिए टिकट की बुकिंग आज शाम छह बजे शुरू हुई। टिकट केवल आईआरसीटीसी की वैबसाइट पर बुक किए जा सकेंगे। इससे पहले रेलवे ने आज शाम चार बजे से टिकट बुक कराने की घोषणा की थी। स्‍टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे। प्लेटफार्म टिकट भी नहीं मिलेंगे। टिकट के साथ भोजन का शुल्क नहीं लिया जाएगा। भोजन की प्रीपेड बुकिंग और ई-कैटरिंग सेवा भी उपलब्ध नहीं रहेगी। आईआरसीटीसी भुगतान के आधार पर सीमित खानपान और पैकेज्ड पेयजल की व्यवस्था करेगी।

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

रेल मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों को अपना भोजन और पीने का पानी लेकर चलना चाहिए। करंट बुकिंग, तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग भी उपलब्ध नहीं होगी।

Read More मुंबई : एनसीपी मंत्री छगन भुजबल और अन्य को बरी किए जाने को चुनौती; सुनवाई 28 अप्रैल तक स्थगित

केवल वैध और कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों को मास्क लगाना होगा और जांच करानी होगी। केवल ऐसे यात्रियों को ही ट्रेन में बैठने की अनुमति होगी, जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं होंगे। यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा, ताकि स्टेशन पर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके। ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले तक टिकट ऑनलाइन रद्द कराए जा सकेंगे। टिकट रद्द कराने का शुल्क किराए का 50 प्रतिशत होगा। मंत्रालय ने सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने और उसे इस्तेमाल करने की सलाह दी है। रेलगाड़ियों के अंदर कम्बल और चादर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। डिब्बों में परदे भी नहीं होंगे। यात्रियों को अपनी चादर साथ रखने की सलाह दी गई है। गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार कन्फर्म टिकट के आधार पर ही यात्री को स्टेशन तक आने-जाने के लिए वाहन चालक की सुविधा मिलेगी।

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

Tags:

Related Posts