रेलवे ने पहले हॉस्पिटल आइसोलेशन कोच की प्रतिकृति तैयार की। रेलवे 21 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी टिकटों के पूरे पैसे वापस करेगी

रेलवे ने पहले हॉस्पिटल आइसोलेशन कोच की प्रतिकृति तैयार की। रेलवे 21 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी टिकटों के पूरे पैसे वापस करेगी

कोविड-19 की रोकथाम के लिए उत्‍तरी रेलवे ने अस्‍पताल आइसोलेशन कोच का पहला प्रोटोटाइप यानी प्रारंभिक मॉडल सफलतापूर्वक तैयार कर लिया है। प्रत्‍येक कोच में दस आइसोलेशन वार्ड होंगे।

रेलवे का कहना है कि इसकी स्‍वीकृति मिलने के बाद प्रत्‍येक जोन में हर सप्‍ताह दस रेलवे कोच को मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्डों में बदला जाएगा। कोविड-19 वायरस रोकथाम के लिए इस तरह के कोच देशभर में विभिन्‍न स्‍थानों पर रखे जाएंगे।

Read More मुंबई : जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोप; १००० करोड़ के टेंडर रद्द

आइसोलेशन केबिन प्रोटोटाइप को बनाने समय डिब्‍बे की बीच वाली बर्थ को हटा दिया गया है, जबकि मरीज वाली बर्थ के सामने की तीनों सीटों को भी हटा दिया गया है।

Read More मुंबई : डेटा ब्रीच के खतरे के बीच 40,000 से ज़्यादा साइबर सिक्योरिटी ऑडिट

रेलवे 21 मार्च से 14 अप्रैल तक की यात्रा के लिए बुक कराए गए टिकटों की पूरी राशि यात्रियों को वापस करेगी। देश में कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक रेलगाडियों का संचालन और टिकटों की बिक्री रद्द किए जाने की वजह से यह फैसला किया गया है। इस महीने की 27 तारीख से पहले रद्द कराए गए टिकटों के लिए यात्रियों को निर्धारित फार्म भरकर टिकट जमा कराने की रसीद और यात्रा के विवरण के साथ 21 जून तक देना होगा।

Read More मुंबई : वानखेड़े मे होगा रवि शास्त्री के नाम का स्टैंड, मुंबई में सीएम फडणवीस के हाथों हुआ उद्घाटन 

इसके साथ ही ई-टिकटों के मामले में रद्द कराए गए टिकट की बकाया राशि यात्री के खाते में वापस कर दी जाएगी। उन्‍हें यह सुविधा 27 मार्च से पहले रद्द कराए गए टिकटों के लिए मिलेगी। 27 मार्च के बाद रद्द कराए गए टिकटों की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का जोरों पर; जनवरी 2027 तक मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी

Tags: