नवी मुंबई के खारघर इलाके में देह व्यापार रैकेट दो अफ्रीकी महिलाएं गिरफ्तार

Two African women arrested for prostitution racket in Kharghar area of Navi Mumbai

नवी मुंबई के खारघर इलाके में  देह व्यापार रैकेट दो अफ्रीकी महिलाएं गिरफ्तार

नवी मुंबई में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुक्त कराई गयी सभी आठ महिलाएं भी अफ्रीकी हैं।

ठाणे : नवी मुंबई के खारघर इलाके में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुक्त कराई गयी सभी आठ महिलाएं भी अफ्रीकी हैं। वरिष्ठ निरीक्षक राजीव शेजवाल ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक घर पर छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीका की कुछ महिलाएं रो हाउस में देह व्यापार रैकेट चला रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापेमारी की और दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान एक अन्य महिला मौके से भाग निकली। शेजवाल ने कहा, आठ अफ्रीकी महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वे फिलहाल एक सुधार गृह में हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार की गईं दोनों अफ्रीकी महिलाओं और उनकी फरार साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (व्यक्ति की तस्करी) और 120बी (आपराधिक साजिश) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

भांडुप इलाके में चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने  3 करोड़ नकद किए जब्त ! भांडुप इलाके में चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने 3 करोड़ नकद किए जब्त !
जोन 7 के पुलिस उपायुक्त पुरूषोत्तम कराड ने रविवार शाम को फ्री प्रेस जर्नल से पुष्टि की कि हिरासत में...
वीबीए के चीफ प्रकाश आंबेडकर को MVA में शामिल उद्धव ठाकरे पर संदेह, लिखित में दें कि नतीजे के बाद...
दूसरों से संबंध रखने के शक में प्रेमी ने महिला की कर दी हत्या !
अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को कांदिवली पुलिस ने किया गिरफ्तार!
मटका किंग के बेटे पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चला लोकेशन!
पानी की टैंकर के रेट में 300 रुपए की बढ़ोतरी...
मुंबई में 17 भूखंडों के लिए ई-नीलामी निविदा प्रक्रिया बढ़ा दी गई है 7 मई तक...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media