मुंबई महापालिका के नए आयुक्त भूषण गगरानी... सौरभ राव ठाणे, कैलाश शिंदे नवी मुंबई मनपा आयुक्त

Bhushan Gagrani is the new commissioner of Mumbai Municipal Corporation... Saurabh Rao Thane, Kailash Shinde Navi Mumbai Municipal Corporation Commissioner.

मुंबई महापालिका के नए आयुक्त भूषण गगरानी... सौरभ राव ठाणे, कैलाश शिंदे नवी मुंबई मनपा आयुक्त

चुनाव आयोग ने सौरभ राव को ठाणे महापालिका का आयुक्त और कैलाश शिंदे को नवी मुंबई महापालिका का आयुक्त नियुक्त करने पर मुहर लगाई। मुंबई मनपा आयुक्त बनने से पहले भूषण गगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके पास नगर विकास, जल संपदा और मराठी भाषा विभाग की जिम्मेदारी थी।

मुंबई : चुनाव आयोग ने बुधवार को मुंबई महानगरपालिका आयुक्त पद पर इकबाल सिंह चहल के स्थान पर भूषण गगरानी की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी गगरानी को विभिन्न प्रमुख विभागों में काम करने का व्यापक अनुभव है। बुधवार को उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया।

चुनाव आयोग ने सौरभ राव को ठाणे महापालिका का आयुक्त और कैलाश शिंदे को नवी मुंबई महापालिका का आयुक्त नियुक्त करने पर मुहर लगाई। मुंबई मनपा आयुक्त बनने से पहले भूषण गगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके पास नगर विकास, जल संपदा और मराठी भाषा विभाग की जिम्मेदारी थी।

उनके पास कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का व्यापक अनुभव है। चुनाव आयोग ने एक ही पद पर तीन साल से अधिक वर्षों से काम कर रहे अफसरों के तबादले करने का आदेश दिया था। हालांकि राज्य सरकार इकबाल सिंह चहल को हटाना नहीं चाहती थी। राज्य सरकार ने इस संबंध में चुनाव आयोग से अनुरोध भी किया था, लेकिन चुनाव आयोग ने सरकार की अपील को ठुकराते हुए सोमवार को मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि तीन साल से एक ही पद कार्यरत अधिकारियों का तबादला करते हुए मंगलवार शाम 5 बजे तक इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दी जाए।

मुख्य सचिव ने कई अधिकारियों का तबादला किया और मुंबई महानगरपालिका आयुक्त पद के लिए चुनाव आयोग को तीन अधिकारियों मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी, एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी और बेस्ट महाप्रबंधक अनिल डिग्गीकर के नाम सुझाए थे। इसके बाद बुधवार को चुनाव आयोग ने भूषण गगरानी के नाम पर मुहर लगा दी।

बुधवार शाम को तकरीबन पांच बजे नवनियुक्त मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने मनपा मुख्यालय आकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें इकबाल सिंह चहल ने पदभार सौंपा। गगरानी ने कहा कि वे डेढ़ साल पहले नगर विकास विभाग के सचिव रहते हुए मुंबई मनपा मुख्यालय आए थे।

उस वक्त चहल ने कहा था कि आप ही अगले मनपा आयुक्त बनेंगे और मैं आपका स्वागत करुंगा। यह बात सच साबित हुई। गगरानी ने कहा कि वे इकबाल सिंह चहल के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इसके पहले मंगलवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंबई मनपा के दो आयुक्त पी वेलारासू और अश्विनी भिडे का तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह पर अभिजीत बांगर और अमित सैनी को नियुक्त किया गया था।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

भिवंडी में IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग गिरफ्तार भिवंडी में IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग गिरफ्तार
भिवंडी के एक होटल में छापेमारी कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और...
नासिक जिले में साढ़े पांच करोड़ की शराब... ड्रग्स जब्त !
मुंबई में कांग्रेस बनाम कांग्रेस? बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवार की नहीं की घोषणा...
पनवेल/ शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर साढ़े बाईस लाख की ठगी !
भायंदर / सॉलिड वेस्ट प्लांट में आग लगने से उत्तन में आम के पेड़ों पर पड़ा असर...
संतोष परब हमला मामले में नितेश राणे को दी गई जमानत रद्द...  राज्य सरकार की याचिका पर HC ने राणे को जारी किया नोटिस
मुंबई आईआईटी मनपा के 300 इंजीनियरों को देगी ट्रेनिंग... सड़कों को सीमेंटेड करने में मिलेगी मदद

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media