BJP के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह में पहुंचे PM नरेंद्र मोदी

BJP के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह में पहुंचे PM नरेंद्र मोदी

राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। फिलहाल नड्डा का स्वागत समारोह जारी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। नड्डा ने पैर छूकर आडवाणी और जोशी का आशीर्वाद लिया।

Tags: