मुंबई में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कटा 778 लोगों का चालान

मुंबई में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कटा 778 लोगों का चालान

मुंबई में नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने और अन्य तरीके से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 1878 लोगों का चालान काटा. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मुंबई में मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार सुबह 6 बजे तक 5,338 कार और बाइक की जांच हुई.

पुलिस के अनुसार, इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने को लेकर 778 लोगों पर जुर्माना लगाया गया. इनमें 578 फोर व्हीलर और 200 टू-व्हीलर शामिल हैं. पिछले साल शराब पीकर चलाने के अपराध के लिए 433 लोगों का चालान काटा गया था.

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 1,100 वाहन चालकों का चालान काटा गया, जिसमें 601 लोगों का रेड लाइट जंप करने, 258 लोगों का टू-व्हीलर पर तीन लोगों को बैठाने और 241 लोगों का तय सीमा से ज्यादा गति से वाहन चलाने के लिए चालान किया गया.

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

मुंबई के मुकाबले दिल्ली में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कम चालान हुए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नए साल के जश्न के दौरान राजधानी में शराब पीकर चलाने के मामले में कुल 352 लोगों का चालान काटा गया. यह आंकड़ा मुंबई में शराब पीकर चलाने वाले लोगों के काटे गए चालान के आधे से भी कम है.

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की शाम आयोजित होने वाले जश्नों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बार, पब, रेस्तरां, पांच सितारा होटल, मॉल और बाजारों के परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. सभी जगह पीसीआर वैनों, रफ्तार मोटरसाइकिलों और प्रखर वैनों को तैनात किया गया था.

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

Tags: