महाराष्ट्र समेत गुजरात में तेज गरज के साथ बारिश

Rain with strong thunderstorm in Gujarat including Maharashtra

महाराष्ट्र समेत गुजरात में तेज गरज के साथ बारिश

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है। आने वाली तीन दिनों में पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड का मौसम बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। IMD ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मुंबई : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है। आने वाली तीन दिनों में पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड का मौसम बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। IMD ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र  के अनुसार, रविवार (26 नवंबर) को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहेगा, जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। सोमवार (27 नवंबर) को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होगी।

Read More मुंबई में 40 से 50 मंजिल बड़ी इमारतें हैं, लेकिन इनमें कोई मराठी नजर नहीं आता है - शरद पवार

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण राजस्थान में 26-27 नवंबर के दौरान तेज गरज के साथ बारिश के बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि होने के साथ ही भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुजरात में 26 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Read More नासिक: सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर, शहर प्रशासन ने शहर में 16 पार्किंग स्थल स्थापित करने का निर्णय...

न्यूनतम तापमान गिरने से जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। श्रीनगर समेत अधिकांश जगहों का न्यूनतम तापमान जीरो से शून्य के बीच पहुंच गया है। रविवार यानी आज हिमाचल में बारिश होने की संभावना है।

Read More मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक बार फिर चर्चा में दुर्घटनाओं और मौतों के कारण

IMD के अनुसार, 26 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे ठंड और भी बढ़ेगी। पहलगाम, कश्मीर, श्रीनगर और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। हालांकि, जम्मू में गुनगुनी धूप से मौसम साफ रहा।

Read More मुंबई : झुग्गी-मुक्त मुंबई के लिए तेजी से पुनर्विकास करना जरुरी - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के बीच मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई है। IMD ने 3 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव को छोड़कर कश्मीर में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन न आने की संभावना जताई है।

हिमाचल में 26 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव 30 नवंबर तक बना रहेगा। IMD ने 27 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। किन्नोर समेत लाहोल स्पीति को छोड़ अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News