बांद्रा में गैस सिलेंडर विस्फोट... पांच लोग घायल, घटनास्थल पर मौजूद दमकल की गाड़ियां

Gas cylinder explosion in Bandra...five people injured, fire engines present at the spot

बांद्रा में गैस सिलेंडर विस्फोट... पांच लोग घायल, घटनास्थल पर मौजूद दमकल की गाड़ियां

बांद्रा इलाके में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। बीएमसी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने से पांच लोग झुलस गए हैं।

बांद्रा : मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा मुंबई के बांद्रा इलाके में हुआ। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। 

बीएमसी के अनुसार, बांद्रा इलाके में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। बीएमसी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने से पांच लोग झुलस गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी है। घायलों की पहचान निखिल जोगेश दास (53), राकेश रामजनम शर्मा (38), एंथोनी पॉल थेंगल (65), कालीचरण माजीलाल कनौजिया (54) और शान अली जाकिर अली सिद्दीकी (31) के रूप में हुई है।

Read More मुंबई : बैंकॉक से तस्करी करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला गिरफ्तार

बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। अधिकारी के अनुसार, घायलों का बांद्रा के भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read More मुंबई : म्हाडा द्वारा आयोजित लॉटरी में आरक्षित घरों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शुरू 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश