पत्नी पर शक होने के बाद बौखलाया पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया... महिला की मौके पर मौत !
After becoming suspicious of his wife, the furious husband killed his wife... the woman died on the spot!
अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ भी जारी है।
पालघर : पालघर जिले में 35 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी पति को अपनी पत्नी पर शक था, जिसके कारण उसने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
शख्स ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से बहस चल रही थी, इसी बीच आरोपी ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद आसपास में चीख-पुकार मच गई। एक ग्रामीण ने पुलिस को फोन कर तुरंत घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमला होते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को वापस सौंप दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ भी जारी है।


